41 लाख रुपये की स्वीकृति से जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ और बड़वारा में शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
41 लाख रुपये की स्वीकृति से जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ और बड़वारा में शिक्षा को मिलेगा नया आयाम। कलेक्टर श्री यादव ने जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्यों हेतु विजयराघवगढ़ और बड़वारा में 41 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी की
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ और बड़वारा में विभिन्न शासकीय माध्यमिक शालाओं में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 41 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इस स्वीकृति के तहत विभिन्न शालाओं में अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
- – शासकीय माध्यमिक शाला रजरवारा नंबर 1 10 लाख रुपये की लागत से दो अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे।
- – शासकीय ईजीएस शाला जमुवानी कला: 6 लाख रुपये की लागत से एक अतिरिक्त कक्ष बनाया जाएगा।
- – शासकीय माध्यमिक शाला बम्हनगवां: 5 लाख रुपये की लागत से एक अतिरिक्त कक्ष बनाया जाएगा।
- – शासकीय माध्यमिक शाला ददरा टोला: 5 लाख रुपये की लागत से एक अतिरिक्त कक्ष बनाया जाएगा।
- – शासकीय माध्यमिक शाला बहीरघटा;: 5 लाख रुपये की लागत से एक अतिरिक्त कक्ष बनाया जाएगा।
- – शासकीय माध्यमिक शाला परसवारा खुर्द: 5 लाख रुपये की लागत से एक अतिरिक्त कक्ष बनाया जाएगा।
- – शासकीय माध्यमिक शाला सिमरिया सानी: 5 लाख रुपये की लागत से एक अतिरिक्त कक्ष बनाया जाएगा।
कलेक्टर श्री यादव ने कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कटनी को कार्य एजेंसी के रूप में अधिकृत किया है। जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने तकनीकी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
41 लाख रुपये की स्वीकृति से जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ और बड़वारा में शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

