₹2.5 करोड़ का बजट और ₹51 करोड़ से ज्यादा की कमाई: कन्नड़ फिल्म ‘प्रेमदा ऊराली’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

₹2.5 करोड़ का बजट और ₹51 करोड़ से ज्यादा की कमाई: कन्नड़ फिल्म 'प्रेमदा ऊराली' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

₹2.5 करोड़ का बजट और ₹51 करोड़ से ज्यादा की कमाई: कन्नड़ फिल्म ‘प्रेमदा ऊराली’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बेंगलुरु: बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करने के लिए हमेशा बड़े सुपरस्टार्स, करोड़ों के बजट और भारी-भरकम प्रमोशन की जरूरत नहीं होती। एक मजबूत कहानी और फिल्म बनाने का जुनून भी इतिहास रच सकता है। कन्नड़ फिल्म ‘प्रेमदा ऊराली’ (Premada Oorali) इसका सबसे ताजा और बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरी है।

महज ₹2.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 18 दिनों के भीतर भारत में ₹51.65 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई कर सभी को हैरान कर दिया है।

₹9 लाख की ओपनिंग से ₹51 करोड़ तक का तय किया सफर

₹2.5 करोड़ का बजट और ₹51 करोड़ से ज्यादा की कमाई: कन्नड़ फिल्म 'प्रेमदा ऊराली' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

₹2.5 करोड़ का बजट और ₹51 करोड़ से ज्यादा की कमाई: कन्नड़ फिल्म ‘प्रेमदा ऊराली’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

सैक्निल्क (Sacnilk) के आंकड़ों के मुताबिक, निर्देशक मनोज कुमार की इस फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही थी। रिलीज के पहले दिन महज 60 शो के साथ फिल्म ने सिर्फ ₹9 लाख कमाए थे। लेकिन दर्शकों के शानदार ‘वर्ड ऑफ माउथ’ (Word of Mouth) की बदौलत 15वें दिन इसके शो बढ़कर 1,178 हो गए और एक ही दिन में फिल्म ने ₹4.5 करोड़ का कलेक्शन किया। 18 दिनों में ₹51.65 करोड़ कमाकर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

शादी के कार्ड बांटकर किया अनोखा प्रमोशन

सीमित बजट होने के कारण फिल्म का बड़े पैमाने पर प्रचार करना मुमकिन नहीं था। ऐसे में टीम ने एक अनोखी रणनीति अपनाई। उन्होंने शादी के निमंत्रण पत्र जैसे दिखने वाले कार्ड छपवाए और बस में सफर करने वाले आम लोगों के बीच बांटे। कार्ड के जरिए लोगों से फिल्म देखने और इसे एक मौका देने की भावुक अपील की गई। इस छोटे से विचार ने दर्शकों का ध्यान खींचा और सिनेमाघरों में भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

फिल्म पूरी करने के लिए मां का मंगलसूत्र गिरवी रखने की आ गई थी नौबत

फिल्म की इस अभूतपूर्व सफलता के पीछे संघर्ष की एक भावुक कहानी भी छुपी है। पैसों की भारी किल्लत के चलते एक वक्त ऐसा आया जब निर्देशक मनोज कुमार को अपनी मां का मंगलसूत्र गिरवी रखने के बारे में सोचना पड़ा था। ऐसे में फिल्म का 20 गुना से ज्यादा कमाई करना मेकर्स के लिए एक बड़ी राहत और गर्व की बात है। ₹2.5 करोड़ का बजट और ₹51 करोड़ से ज्यादा की कमाई: कन्नड़ फिल्म ‘प्रेमदा ऊराली’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

कम बजट की फिल्मों के लिए नई उम्मीद

‘टॉक्सिक’ जैसी ₹500 करोड़ से अधिक के भारी बजट वाली फिल्मों के दौर में ‘प्रेमदा ऊराली’ की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सिनेमा का असली आधार कंटेंट होता है। ‘हनुमान अंश’ और ‘लालो’ जैसी फिल्मों की तरह इस कन्नड़ फिल्म ने भी दिखा दिया कि सही रणनीति और दमदार कहानी के दम पर छोटे बजट की फिल्में भी इतिहास रच सकती हैं।