Winter Update: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा 31 दिसंबर, 2024 के पहले दिन अलर्ट जारी, बढ़ेगी ठंड

Winter Update: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा 31 दिसंबर, 2024 के पहले दिन अलर्ट जारी, ठंड बढ़ेगी । रविवार को पारा गिरने से चार साल बाद अधिकतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। यह इस सीजन का भी सबसे ठंडा दिन रहा। सोमवार से हवा की दिशाओं में बदलाव की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चलने वाली बर्फीली हवा से तापमान और गिरेगा। मौसम विभाग ने सोमवार को लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन के समय आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, हवा में बदलाव के बाद सर्द हवा से सुबह का तापमान गिरेगा। एक दिन पहले रविवार को रिज क्षेत्र में सबसे कम तापमान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा लोधी रोड में 10.8, आया नगर में 11.4, पालम में 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज में 14.6, लोधी रोड में 15.0, पालम में 16.1, आया नगर में 16.4 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version