Latest
बाबा सिद्दीकी जैसा हाल कर देंगे” — धमकी देकर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला
बाबा सिद्दीकी जैसा हाल कर देंगे” — धमकी देकर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला

बाबा सिद्दीकी जैसा हाल कर देंगे” — धमकी देकर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला। लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कोलार क्षेत्र में एक कारोबारी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाश ने कुख्यात बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बाक्सर बनकर दो बार फोन किया और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
कारोबारी ने रुपये देने में असमर्थता जताई, तो उसने कहा कि गैंग के गुर्गे उसे निपटा कर चले जाएंगे। उसका मुंबई के राजनेता बाबा सिद्दीकी के जैसा हाल हो जाएगा। कारोबारी की शिकायत पर कोलार पुलिस ने केस दर्ज किया है।
ये है पूरा मामला
- पुलिस के अनुसार, 42 वर्षीय गौरव जैन पार्वती नगर (कोलार) के रहने वाले हैं। वह पेशे से ज्वैलर हैं और अन्य व्यापारों से भी जुड़े हैं। शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 मार्च को वॉट्सएप पर एक वीपीएन नंबर से कॉल आया था। काल करने वाले ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का बदमाश हैरी बाक्सर होना बताया।
- उसने कहा कि तू सोने का बड़ा व्यापारी है और बहुत रुपये कमा रहा है। 10 करोड़ रुपये तैयार रखना। अपने हितैषियों से मेरे बारे में पूछ लेना और गूगल पर नाम सर्च कर लेना। अगले दिन फिर कॉल करूंगा, तब गौरव ने फोन को नजरअंदाज कर दिया।
बाबा सिद्दीकी जैसा हाल कर देंगे” — धमकी देकर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला








