Site icon Yashbharat.com

चेकिंग टीम दिखी तो चलती ट्रेन से छलांग लगाने लगे यात्री, टॉयलेट में भी छिपे; 371 पकड़े गए

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित रसौली रेलवे स्टेशन से एक हैरान कर देने वाला और खतरनाक वाकया सामने आया है। अयोध्या-लखनऊ रूट पर चलने वाली ट्रेन में अचानक रेलवे चेकिंग टीम, टीटीई (TTE) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों को देखकर बिना टिकट सफर कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों को देखते ही कई बेटिकट यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन से छलांग लगाने लगे।

इस पूरी घटना का वीडियो ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों ने अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 टॉयलेट में छिपे, प्लेटफॉर्म और पटरियों पर लगाई छलांग

ट्रेन में अचानक शुरू हुई सघन चेकिंग से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया:

चेकिंग टीम ने 371 बेटिकट यात्रियों को दबोचा

रसौली रेलवे स्टेशन पर चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान चेकिंग टीम ने कड़ा रुख अपनाया:

 मथुरा में भी सामने आया था घिसटने का हादसा

चलती ट्रेन से कूदने या चढ़ने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले यूपी के मथुरा स्टेशन पर एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया था, जिसे मौके पर तैनात जीआरपी (GRP) के हेड कॉन्स्टेबल ने दौड़कर सुरक्षित बचा लिया था।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना टिकट यात्रा न करें और चलती ट्रेन से कूदकर अपनी जान जोखिम में न डालें।

Exit mobile version