Latest

आग लगी तो भागने का रास्ता नहीं, रंग की फैक्टरी में बंद थे मजदूर; 5 की मौत

आग लगी तो भागने का रास्ता नहीं, रंग की फैक्टरी में बंद थे मजदूर; 5 की मौत।सफीदों में होली के रंग बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई। कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, फैक्टरी में लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे। साथ ही बताया जा रहा है कि गंभीर घायलों को पानीपत सिविल अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मजदूरों ने बताया कि हादसे के समय कंपनी में बाहर की तरफ ताला लगा हुआ था कोई भी मजदूर भागने नहीं पाया।

घायलों को दो एंबुलेंस की सहायता से जींद नागरिक अस्पताल लाया गया। पहली एंबुलेंस से तीन घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें सफीदों निवासी रानी (45) पत्नी अनिल कुमार, जगबीर (40) पुत्र चंद्रभान निवासी आदर्श कॉलोनी सफीदों तथा पवन कुमार (30) पुत्र बालवीर निवासी निसंग, जिला करनाल शामिल हैं। वहीं जगबीर और पवन कुमार को भी उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

इसके अलावा सफीदों से ही कश्मीरी (39) पत्नी लाभ सिंह निवासी शिव कॉलोनी तथा कमलेश (54) पत्नी रमेश निवासी गीता कॉलोनी को भी झुलसने की हालत में नागरिक अस्पताल जींद लाया गया। एक अन्य घायल बिमला (60) पत्नी सत कुमार निवासी सफीदों को भी उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया गया।

 

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि