Wheat Market: सस्ती हो सकती है गेहूं, खुले बाजार में गेहूं बेच रही सरकार! मंगलवार को सरकार ने एक बार फिर सरकारी गोदामों के गेहूं की खुले बाजार में बिक्री (ओएमएसएस) का ऐलान कर दिया। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय (Consumer Affairs Ministry) के आंकड़ों के अनुसार, 27 दिसंबर को गेहूं का औसत खुदरा मूल्य 32.25 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो एक साल पहले की अवधि में 28.53 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक है. गेहूं के आटे की कीमत भी एक साल पहले के 31.74 रुपये प्रति किलोग्राम की तुलना में 37.25 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी रही
इससे पहले तीन सप्ताह के भीतर सरकार दो बार सरकारी गेहूं को खुले बाजार में लाने का ऐलान कर चुकी है।इस तरह सरकारी गोदामों से कुल 50 लाख टन गेहूं खुले बाजार में आ जाएगा। पहले दौर की नीलामी 1 फरवरी को हुई थी। दूसरे दौर की नीलामी 15 फरवरी को। इसमें सरकार ने कीमतों में कटौती भी कर दी थी।
दूसरी बिक्री के बीच सरकार ने दामों में गिरावट की थी
सरकारी की इस ताबड़तोड़ बिक्री के बाद बाजार में घबराहट है। दरअसल पहली और दूसरी बिक्री के बीच सरकार ने दामों में गिरावट की थी। दाम 2125 रुपये तक नीचे कर दिए गए हैं।
ऐसे में मिल और व्यापारी फिर से आशंकित है कि तीसरे दौर में भी सरकार कीमतों में और गिरावट कर सकती है। ऐसे में मंडी और बाजारों में अब गेहूं की लेवाली अटकने लगी है। माना जा रहा है कि सरकार खुले बाजार में गेहूं की कीमतें 2000 रुपये क्विंटल के आसपास रखना चाहती है। दरअसल एमएसपी पर सरकारी खरीदी में इस बार सरकार को अपने गोदाम भरने की चिंता है।
सरकार किसी भी स्थिति में गेहूं के बाजार में दामों को नीचे रखना चाह रही
बीते वर्ष बेहतर निर्यात और बाजार में ऊंचे दाम के कारण सरकारी बिक्री में कम किसानों ने गेहूं तुलवाए थे। ऐसे में इस बार सरकार किसी भी स्थिति में गेहूं के बाजार में दामों को नीचे रखना चाह रही है। व्यापारियों में डर है कि यदि कीमतें सरकारी बिक्री की घोषणा के बाद भी ऊंची बनी रही तो सरकार स्टाक लिमिट लगाने जैसे कठोर कदम भी उठा सकती है।
ऐसे में आगे कि गिरावट देखकर फिलहाल बाजार में मिलों ने भी खरीदी सीमित कर दी है। इंदौर में मिल क्वालिटी गेहूं 2200 और लोकवन 2450 रुपये के दाम पर बिक रहा है। आगे दामों में और गिरावट मानी जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इस सप्ताह आटा मिलें भी दाम कम कर सकती है।
-
राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता और युवाओं के प्रेरणास्रोत : कुंवर सौरभ सिंह -
आयकर विभाग के अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका -
बुरहानपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: गरकल अस्पताल का लाइसेंस और पंजीयन निरस्त; खामियों के बावजूद चल रहा इलाज -
जिला अस्पताल में क्लबफुट शिविर, 38 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग,2 बच्चों का प्लास्टर, 20 को निःशुल्क क्लबफुट शूज वितरित -
नर्सिंग छात्रों के लिए बड़ी राहत: अमान्य कॉलेजों के GNM छात्र दूसरे संस्थानों में होंगे शिफ्ट, काउंसिल ने जारी की शेड्यूल सारणी -
देश में चीनी के दामों में बड़ा उछाल: महाराष्ट्र में कीमत ₹5,560/क्विंटल पार; 10 साल बाद फिर चीनी आयात करने की तैयारी में सरकार -
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आया भूचाल: 71,000 डॉलर के पार पहुंचा बिटकॉइन, ट्रम्प के बयान से बाजार में ₹15 लाख करोड़ से ज्यादा का उछाल -
विधायक को चेतावनी देने वाले निलंबित आरक्षक का नया कारनामा: लहार SDO P और TI पर लगाए गंभीर आरोप, 10 हजार के लेन-देन का स्क्रीनशॉट वायरल -
कटनी में 15 सितंबर तक चलेगा ‘एग्रीटेक एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान’: किसानों को शून्य ब्याज पर मिलेगा ऋण, फार्मर आईडी बनाने पर जोर -
राजीव गांधी की जयंती पर महिला कांग्रेस ने आयोजित किया संवाद कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं ने आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान पर रखे विचार, विजेताओं को किया पुरस्कृत -
तिलक महाविद्यालय मे संत रविदास साप्ताहिक कार्यक्रम का शुभारंभ, नशा मुक्ति पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया नुक्कड़ नाटक -
महापौर ने किया कटाये घाट का निरीक्षण,चालीहा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को लेकर दिए आवश्यक निर्देश,नदी-घाटों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने नागरिकों से सहयोग की अपील -
ICICI प्रूडेंशियल वैल्यू फंड के शानदार 22 साल: ₹1 लाख के निवेश को बना दिया ₹46.6 लाख, जानें कैसे काम करती है यह स्कीम -
शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में रिक्त सीटों पर प्रवेश का अतिरिक्त अवसर -
तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर हिंदी विभाग द्वारा संगोष्ठी का आयोजन -
‘1.5 लाख के सोने में 10-15 हजार न मिले तो भाड़ में जाए ऐसी थानेदारी’: मुरैना में पुलिसकर्मी का रिश्वत मांगते ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप -
मासूम बेटी के स्कूल बैग में पिता ने छिपाकर भेजा मोबाइल, रिकॉर्डिंग सुनते ही उड़ गए होश: शिक्षिका पर गाली-गलौज और पीटने का आरोप -
ग्वालियर में बदनामी से आहत महिला ने खाया जहर: लाउडस्पीकर पर कॉल रिकॉर्डिंग बजाने से डिप्रेशन में थी पीड़िता, 5 पर FIR -
‘मकान मालिक तय करेगा उसे कहाँ रहना है, किराएदार नहीं’: MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इंदौर के मामले में याचिका खारिज -
जबलपुर का ‘नटवरलाल’ बिल्डर: दूसरे की जमीन का सौदा कर महिला से ऐंठ लिए 34 लाख, पोल खुली तो मामला पहुंचा थाने, 3 पर नामजद एफआईआर
