Whatsapp Web से जुड़ा नया फीचर, अब डेस्कटॉप से भी कर सकेंगे वीडिया व ऑडियो कॉल
Whatsapp Web New Features इंस्टैट मैसेजिंग ऐप Whatsapp हाल ही में अपनी पॉलिसी को लेकर यूर्जर्स के निशाने पर रहा है। यही कारण है कई लोगों ने निजता का हनन होते देख व्हाट्सअप छोड़ना शुरू कर दिया था। लेकिन अब व्हाट्सअप अपने यूजर्स को लुभाने के लिए ऐप में कई नए फीचर्स जोड रहा है। हाल ही में Whatsapp ने अपने डेस्कटॉप वर्जन Whatsapp WEB पर वीडियो व कॉलिंग फीचर की शुरुआत कर दी है। इस फीचर की मदद से अब Whatsapp यूजर्स अब डेस्कटॉप से Whatsapp कॉलिंग का मजा उठा सकेंगे। हालांकि में यह फीचर फिलहाल कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराया गया है और टेस्टिंग के दौर से गुजर रहा है।
कोरोना महामारी के कारण जब दुनियाभर में लॉकडाउन लगा दिया गया था तो वीडियो कॉलिंग फीचर ज्यादा उपयोग किया गया। घरों में बंद लोग एक-दूसरे से जुड़ने के लिए वीडियो कॉल का ही ज्यादा उपयोग करते थे। यह सुविधा केवल Whatsapp के मोबाइल ऐप में ही उपलब्ध थी। डेस्कटॉप से कॉलिंग के लिए जूम और गूगल मीट का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन अब व्हाट्ऐप के डेस्कटॉप वर्जन से भी वीडियो व ऑडियो कॉलिंग फीचर पेश कर दिया गया है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि यदि यह फीचर सभी के लिए लांच कर दिया जाता है तो Zoom और Google Meet को कड़ी टक्कर मिलेगी।