Site icon Yashbharat.com

WhatsApp यूज़र्स के लिए खुशखबरी: चैटिंग को मजेदार बनाएगा नया फीचर

whatsapp 1672387879

WhatsApp यूज़र्स के लिए खुशखबरी: चैटिंग को मजेदार बनाएगा नया फीचर। ऐप में आप लोगों की सुविधा के लिए नए फ़ीचर को जोड़ा गया है, पहले ये फीचर केवल बड़े ग्रुप्स तक सीमित था लेकिन अब इस फीचर का फायदा बड़े से लेकर छोटे ग्रुप्स तक सभी में मिलेगा. इस फीचर से आपको किस तरह से फायदा होगा और इस फीचर को किस तरह से यूज करना है? आइए जानते हैं।

WhatsApp यूज़र्स के लिए खुशखबरी: चैटिंग को मजेदार बनाएगा नया फीचर

यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए व्हाट्सऐप में नए-नए फीचर्स जुड़ते रहते हैं, अब कंपनी ने आप लोगों की सुविधा के लिए ऐप में WhatsApp Voice Chats फीचर को जोड़ दिया है. हालांकि, ये फीचर पहले से उपलब्ध है लेकिन पहले ये फीचर केवल बड़े व्हाट्सऐप ग्रुप्स के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इसे हर साइज के ग्रुप के लिए जारी कर दिया गया है. इसका मतलब ये है कि ग्रुप बड़ा हो या छोटा अब व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल सभी यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे।

 

Exit mobile version