Site icon Yashbharat.com

Whatsapp पर भूल कर भी नहीं करना PORN सामग्री शेयर, साइबर सेल तक पहुंच जाएगी खबर

hony trape katni 19 sep

ग्वालियर। NCRB सोशल मीडिया पर पोर्नोग्राफी मेटेरियल शेयर करने वालों के लिए बुरी खबर है। उनके ऐसा करते ही एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) की ‘टिप लाइन’ पोर्टल ट्रेस कर ब्लैकलिस्ट कर सूचना साइबर पुलिस को देगी। इसके बाद आइपी एड्रेस को ट्रेस कर पोर्न मेटेरियल भेजने वाले को पुलिस पकड़कर मामला दर्ज करेगी। हाल ही में ग्वालियर की राज्य साइबर सेल ने 7 दिन में ऐसे 2 आरोपितों को एनसीआरबी की सूचना के बाद पकड़ा है। मुख्य रूप से यह पोर्टल फेसबुक, इंस्टाग्राम पर नजर रखेगा। इसके अलावा अन्य वॉटसएप और अन्य चैट एप के संबंध में कोई सीधे भी शिकायत कर सकता है।

एनसीआरबी ने सोशल मीडिया के विभिन्न् चैटिंग एप्स पर परोसी जाने वाली पोर्नोग्राफी मेटेरियल को रोकने के लिए ‘टिप लाइन’ नाम से पोर्टल जारी किया है। यह फिलहाल फेसबुक, इंस्टाग्राम पर काम कर रहा है। यह एक फिल्टर की तरह है। यह पोर्न मेटेरियल पर नजर रखेगा। जैसे ही कोई मैसेंजर ग्रुप पर पोर्न वीडियो, पिक्चर शेयर होती है तो यह पोर्टल उसे ट्रैक करेगा। आइपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) एड्रेस जिस रीजन का होगा वहां की साइबर सेल पुलिस को सूचना और डिटेल दी जाएगी। आगे का काम राज्य साइबर सेल की टीम का होगा।

Exit mobile version