whatsapp ने किए 3 नए फीचर लांच, ग्रुप एडमिन को मिलेगी ज्यादा पावर

टेक्‍नोलॉजी। इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नए फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है। कम्पनी इन दिनों व्हाट्सएप्प को और आसान बनाने वाले नए ‘Swipe to Reply’ फीचर को एप में शामिल करने के काम में जुटी है। इस फीचर के आने के बाद आप मैसेज आने पर उसे दाहिने तरफ स्वाइप कर रिप्लाई कर सकेंगे यानी अब आपको एप में जाकर कॉन्टैक्ट को ओपन कर मैसेज रिप्लाई करने की जरूरत नहीं पडे़गी।

ग्रुप एडमिन को मिलेगी ज्यादा पावर
इन दोनों के अलावा ग्रुप एडमिन्स के लिए एक खास फीचर को शामिल किया जाएगा जो कॉन्टैक्ट्स को मैनेज करने में मदद करेगा। इस फीचर के आने के बाद एडमिनिस्ट्रेटर यह चूज़ कर सकेगा कि ग्रुप में किसे मैसेज सैंड करने की पावर दी जानी चाहिए, लेकिन सभी ग्रुप मैम्बर्स मैसेज को रीड कर सकेंगे।

जल्द यूजर्स गूगल ड्राइव पर सेव कर सकेंगे मैसेज
आपको बता दें कि गूगल ने कहा है कि व्हाट्सएप यूजर्स को एक नया फीचर मिलेगा जिसके जरिए वे चैट्स की जानकारी को गूगल ड्राइव पर सेव कर सकेंगे। यह फीचर 12 नवम्बर 2018 को अपडेट के जरिए रोल आउट किया जाएगा।

Exit mobile version