Site icon Yashbharat.com

Whatsapp को पछाड़ आगे निकला Zoom वीडियो कॉलिंग ऐप, जानें कैसे करे इस्तेमाल

20 01 2020 whatsapp 2 19953048

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे और ऐसे में अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से कनेक्ट रहने के लिए वीडियो कॉलिंग ऐप्स का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। बल्कि वर्क फॉर्म होम कर रहे लोगा भी अपने बॉस व कर्मचारियों से वीडियो कॉलिंग के जरिए ही कनेक्ट हो रहे हैं। ताकि COVID-19 से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन किया जा सके। ऐसे में चौकांने वाली खबर है कि वीडियो कॉलिंग के लिए आजकल यूजर्स के बीच Whatsapp नहीं Zoom ऐप काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस ऐप का इस्तेमाल वीडियो कॉलिंग के जरिए मीटिंग के लिए भी किया जा रहा है।

Google Play Store के टॉप फ्री सेक्शन अब Whatsapp नहीं बल्कि सबसे आपको Zoom ऐप नजर आएगा। प्ले स्टोर पर इस ऐप को 4 स्टार की रेटिंग मिली है और अब तक इसे लगभग पांच करोड़ लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इससे Zoom की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस ऐप की खासियत है कि इसमें ग्रुप कॉलिंग के दौरान 100 लोगों को कनेक्ट किया जा सकता है। अगर आप भी इस ऐप का उपयोग करना चाहते हैं तो कुछ सिंपल ​टिप्स फॉलो करने होंगे। आइए जानते हैं Zoom ऐप का उपयोग करने का तरीका।

Exit mobile version