Site icon Yashbharat.com

क्या थी 23 साल की लुटेरी दुल्हन की साज़िश? 7 महीने में बदले 25 दूल्हे

mobile shadi

क्या थी 23 साल की लुटेरी दुल्हन की साज़िश? 7 महीने में बदले 25 दूल्हे। Looteri Dulhan: मध्य प्रदेश में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को पकड़ने में सफलता हासिल की है। युवती ने 7 महीने में 25 दूल्हे बदले थे। राजस्थान पुलिस ने उसे भोपाल से गिरफ्तार किया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के हाराजगंज की रहने वाली 23 साल की अनुराधा अलग-अलग लड़कों से शादी रचाती थी। इसके बाद घर से कैश और जेवर लेकर फरार हो जाती थी। आरोपी ने हाल ही में भोपाल में गब्बर नाम के युवक से 2 लाख रुपए लेकर विवाह किया था।

ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस

राजस्थान पुलिस को सूचना मिली थी कि युवती भोपाल में है। पुलिस की एक टीम अनुराधा को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया और बोगस ग्राहक बनकर पहुंची। जिसके बाद इसे बैरसिया इलाके के कालापीपल पन्ना खेड़ी से उसे गिरफ्तार किया गया।

शादी के लिए 2 से 5 लाख तक वसूलते थे फर्जी एजेंट्स

बताया जा रहा है कि इस गिरोह में और भी लोग हैं जो एजेंट्स बनकर 2 से 5 लाख रुपए तक वसूल कर शादी करवाते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह भोपाल से ऑपरेट होता था। फिलहाल पुलिस आरोपी युवती से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।क्या थी 23 साल की लुटेरी दुल्हन की साज़िश? 7 महीने में बदले 25 दूल्हे

Exit mobile version