Sunday, May 10, 2026
Latest:
Latestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

मेरा क्‍या कसूर था, चाय की दुकान पर बेसहारा छोड़ गई मां, गोद को तरसती दुधमुंही मासूम बिलखती रही, देखने वालों की आंखें भर आईं

पीपलखेड़ा। मेरा क्‍या कसूर था, चाय की दुकान पर बेसहारा छोड़ गई मां, गोद को तरसती दुधमुंही मासूम बिलखती रही, देखने वालों की आंखें भर आईं। एक तरफ नवरात्र पर्व के चलते हर कोई मां की भक्ति में ली है तो वहीं दूसरी ओर ऐसा मामला सामने आया जिससे हर कोई आश्चर्य में पड़ गया। नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार सुबह नौगांव थाना अंतर्गत इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम पीपलखेड़ा में एक चाय की गुमटी पर निर्दई मां अपनी एक अज्ञात नवजात बच्ची को छोड़कर चली गई। जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो स्टॉल के ऊपर बच्ची रखी हुई थी।

 

इसकी सूचना ग्राम में मिली तो घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। फिर ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जवान मुकेश मराठा मौके पर पहुंचे और बच्चे को यहां से लेकर धार के जिला अस्पताल आए। यहां बच्ची को एसएनसीयू में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल बच्ची की हालत सामान्य बताई जा रहे हैं। डॉ ईश्वर रावत का कहना है कि दूध नहीं पिलाने के कारण बच्ची में थोड़ा सा पीलापन आ गया, लेकिन स्टाफ द्वारा बच्चों की मां की तरह देखभाल की जा रही है और उसे दूध पिलाया जा रहा है, हालात सामान्य है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि