Site icon Yashbharat.com

क्या है PHP? जिसके कारण हिल गई पूरी दुनिया की साइबर सुरक्षा: 70% वेबसाइटों का इंजन, AI ने पकड़ी दशकों पुरानी खामी

AI डिजाइन में छिपा लैंगिक पूर्वाग्रह: समान तकनीक के बावजूद महिला रूप वाले AI को मिला 10.25% कम भुगतान

AI डिजाइन में छिपा लैंगिक पूर्वाग्रह: समान तकनीक के बावजूद महिला रूप वाले AI को मिला 10.25% कम भुगतान

क्या है PHP? जिसके कारण हिल गई पूरी दुनिया की साइबर सुरक्षा: 70% वेबसाइटों का इंजन, AI ने पकड़ी दशकों पुरानी खामी

टेक डेस्क: जब भी हम मोबाइल या कंप्यूटर पर कोई न्यूज वेबसाइट खोलते हैं, ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं या सरकारी फॉर्म भरते हैं, तो स्क्रीन पर सुंदर फोटो, टेक्स्ट और बटन तुरंत दिखाई देने लगते हैं। लेकिन इस चमकदार स्क्रीन के पीछे एक ऐसी तकनीक दिन-रात काम करती है, जिस पर लगभग पूरा इंटरनेट टिका हुआ है। इसका नाम है PHP। हाल ही में इस भाषा में दो गंभीर खामियां सामने आईं, जिसने यूरोप से लेकर अमेरिका तक की सरकारों और सुरक्षा एजेंसियों के पसीने छुड़ा दिए।

सरल शब्दों में समझें: क्या है PHP?

तकनीकी भाषा में PHP एक सर्वर-साइड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (Server-side Programming Language) है। इसे समझने के लिए रेस्तरां का उदाहरण सबसे सटीक बैठता है:

इंटरनेट का 70% हिस्सा PHP पर ही क्यों चलता है?

वेब टेक्नोलॉजी पर नजर रखने वाली संस्था W3Techs के अनुसार, दुनिया की लगभग 70% वेबसाइटें अकेले PHP पर चलती हैं (यानी हर 10 में से 7 वेबसाइटें)। इसकी सफलता के दो प्रमुख कारण हैं:

  1. मुफ्त और ओपन सोर्स (Free & Open Source): इस पर किसी एक कंपनी का मालिकाना हक नहीं है, बल्कि दुनिया भर के डेवलपर्स मिलकर इसे अपडेट करते हैं।

  2. वर्डप्रेस (WordPress): दुनिया की लगभग 40% वेबसाइटें वर्डप्रेस पर बनी हैं, और वर्डप्रेस पूरी तरह से PHP के इंजन पर ही काम करता है।

एक अकेली खामी से क्यों खतरे में आ जाती हैं करोड़ों वेबसाइटें?

यदि किसी शहर के 70% घरों में एक ही ताला लगा हो और चोरों को उसकी मास्टर चाबी मिल जाए, तो पूरा शहर खतरे में आ जाता है। PHP के साथ भी यही हुआ। हाल ही में इसमें मिली दो खामियों को CVSS v4.0 पैमाने पर 10 में से 9.2 की बेहद खतरनाक रेटिंग दी गई है।

Exit mobile version