West Central Railway employee bonus – 19000 कर्मचारियों को 18-18 हजार रुपए बोनस

cash

जबलपुर बना ऊर्जा न्यूट्रल रेलवे स्टेशन

डीआरएम संजय विश्वास ने बताया कि जबलपुर रेलवे स्टेशन पर 1000 किलो वाट पावर का सोलर प्लांट स्थापित करके 100% ऊर्जा की सप्लाई सौर ऊर्जा से की जा रही है। इस प्रकार जबलपुर स्टेशन उर्जा न्यूट्रल स्टेशन बन गया है। इस सोलर प्लांट से हर महीने एक लाख से ज्यादा यूनिट का उत्पादन होता है। पूरा रेलवे स्टेशन सौर ऊर्जा से संचालित किया जा रहा है।
डीआरएम विश्वास ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण काल में रेलवे के कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रियों को सेवाएं प्रदान की। इस दौरान कई कर्मचारी संक्रमित भी हुए परंतु कर्मचारियों का मनोबल नहीं टूटा। अब धीरे-धीरे रेल सेवाएं सामान्य होती जा रही है।