Site icon Yashbharat.com

बेजुबान पक्षियों का शिकार करने गए और खुद हो गए मौत का शिकार, करंट से तीन की मौत

11 08 2024 kabootar 1

उज्जैन। बेजुबान पक्षियों का शिकार करने गए और खुद हो गए मौत का शिकार। उज्जैन नगर से सटे रामा तलाई के पास बीती रात खेत में कबूतर पकड़ने और चोरी की नीयत से गए चोर गिरोह के 3 सदस्य की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। साथियों को करंट झुलसता देख गिरोह के बाकी सदस्य घटनास्थल से भाग गए। तीनों मृतक रतलाम जिले के ग्राम नायन के हैं।

साथियों की मौत होने की सूचना गिरोह के एक सदस्य ने मृतक के मोबाइल से फोन कर गांव के सरपंच को दी थी। रविवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल छाजेड़ घटनास्थल पर पहुंचे और एसडीओपी पुष्पा प्रजापति थाना, प्रभारी धन सिंह नलवाया को घटना की जांच के निर्देश दिए। तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लगभग दोपहर 3 बजे खाचरोद शासकीय अस्पताल भेजा गया।

Exit mobile version