सप्ताहिक आर्थिक राशिफल: इन 6 राशि वालों को मिलेगा करियर-कारोबार में बड़ा मुनाफा

सप्ताहिक आर्थिक राशिफल: इन 6 राशि वालों को मिलेगा करियर-कारोबार में बड़ा मुनाफा

आने वाला सप्ताह कौन सी राशि के लिए कैसा होने वाला है? किसको होगा आर्थिक लाभ, किसकी रहेगी सामान्य स्थिति और किन राशियों को हो सकता है नुकसान. जानने के लिए पढ़ें ज्योतिषाचार्य अंशु पारीक द्वारा लिखा गया 12 अगस्त से 18 अगस्त 2024 तक का आर्थिक साप्ताहिक राशिफल.

सप्ताह आरंभ में आर्थिक लेनदेन में अधिक सावधानियां बरतें. धन अधिक खर्च हो सकता है. अपनी स्थिति को ध्यान में रखकर पूंजी निवेश के संबंध में अंतिम निर्णय लें. सप्ताह मध्य में आर्थिक मामलों में पुनरावलोकन करके नीति निर्धारण करें. जमा पूंजी धन का सही तरह से उपयोग करें. किसी के बहकावे में न आए. अपने बुद्धि विवेक से उचित समय में उचित निर्णय लेना लाभदायक रहेगा. सप्ताह अंत में आर्थिक मामले में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभकारी संकेत प्राप्त होंगे. नई संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए प्रयासरत रहेंगे. इस संबंध में कुछ सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी.

मेष आर्थिक राशिफल

सप्ताह आरंभ आर्थिक क्षेत्र में समस्याओं के साथ नवीन आय स्रोतों से लाभ होने के योग बनेंगे. संपत्ति के लिए यह समय सामान्य ठीक रहेगा. इस संबंध में प्रयासरत रहने से सफलता प्राप्त होगी. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से धन लाभ होगा. भोग विलास की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च करने से बचें. सप्ताह मध्य में आर्थिक क्षेत्र में सुधार होने की संभावना रहेगी. पूंजी निवेश करने की योजना बनेगी. संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए यह समय सामान्य ठीक रहेगा. इस संबंध में अपने व्यक्तित्व परिस्थितियों को ध्यान में रखकर निर्णय लें. पुराना वाहन देकर नया वाहन खरीद सकते हैं. अपने सामर्थ्य के अनुसार कार्य करें. अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है. सप्ताह अंत में आर्थिक क्षेत्र में सोच समझकर पूंजी निवेश करें. व्यापार में समयबद्ध तरीके से कार्य करें. आमदनी अच्छी होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं. कोई कीमती वस्तु खरीदने की योजना बन सकती है. यात्रा में किसी कीमती वस्तु के गुम अथवा चोरी होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं. किसी विपरीत लिंग साथी से कीमती उपहार मिल सकता है. लोगों के बहकावे में न आए. नवीन संपत्ति खरीदने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे. इस दिशा में सोच समझकर कदम आगे बढ़ाएं.

उपाय :- सोमवार को तांबे से बने शिवलिंग की पूजा करें. सभी मनोकामना पूरी होगी. भगवान शिव को बेलपत्र,धतूरा अर्पित करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहे.

वृष आर्थिक राशिफल

सप्ताह आरंभ में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. व्यापार में अच्छी आमदनी होने के योग हैं. जमा पूंजी में वृद्धि होगी. आर्थिक बजट को व्यवस्थित रखें. धन के लेनदेन में सावधानी बरते. वाहन खरीदने की योजना बनेगी. संपत्ति संबंधी विवाद को निपटने का प्रयास करें. सप्ताह मध्य में जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी. पूर्व से रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना रहेगी. धन का सदुपयोग करने का प्रयास करें. संतान की जिद के आगे आपको जमा पूंजी खर्च करनी पड़ सकती है. संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए यह समय अधिक अच्छा नहीं रहेगा. इस संबंध में जल्दबाजी न करें. सोच समझकर कदम आगे बढ़ाएं. सप्ताह अंत में आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें. धन के अनावश्यक खर्चे से बचें. सामान धन लाभ होने के योग बनेंगे. संपत्ति संबंधी क्रय विक्रय न करें. लोगों के बहकावे में न आए. किसी विपरीत लिंग साथी से कीमती उपहार अथवा धन मिल सकता है. यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें. अन्यथा आपको कोई व्यक्ति चूना लगा सकता है. जिससे आपको आर्थिक धन हानी हो सकती हैं.

उपाय :- गाय गोबर के शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की पूजा करें. नीम की पत्तियां उनको अर्पित करें. भगवान शिव की महामृत्युंजय मंत्र से आराधना करें.

मिथुन आर्थिक राशिफल

सप्ताह आरंभ में आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के रास्ते खुलेंगे. जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी. लाभकारी आर्थिक योजनाओं की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा. संपत्ति खरीदने के लिए यह समय अधिक सकारात्मक नहीं रहेगा. किसी के बहकावे में आकर इस संबंध में कोई बड़ा निर्णय न लें. परिवार में किसी वरिष्ठ परिजन से आर्थिक मदद मिल सकती है. सप्ताह मध्य में आर्थिक क्षेत्र में सुधार होने के योग बनेंगे. व्यापार में अच्छी आमदनी होने से जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी. पहले से रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग बनेंगे. संपत्ति खरीदने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे. संतान की उच्च शिक्षा पर अधिक धन खर्च हो सकता है. सप्ताह अंत में आर्थिक क्षेत्र में परेशानियां बढ़ सकती है. इस संबंध में ईस्ट मित्रों से कुछ सहयोग मिलेगा. संपत्ति के क्रय विक्रय संबंधी कारों में शीघ्रतापूर्वक कोई बड़ा निर्णय न लें. मित्रों एवं परिजनों से आर्थिक मदद न मिलने से मन खिन्न रहेगा. पुराना वाहन देखकर नया वाहन खरीद सकते हैं.

उपाय :- बुधवार के दिन भगवान शिव का ध्यान कर उनकी प्राथमिक पूजा करें. गुड़ की पिंडी बनाकर रुद्राभिषेक करें. शिव चालीसा का पाठ करें.

कर्क आर्थिक राशिफल

सप्ताह आरंभ में आर्थिक क्षेत्र में कोई भी बड़ा निर्णय सोच समझ कर लें. पूंजी निवेश करने से पूर्व सोच विचार अवश्य करें. आय के साथ व्यय भी उसी अनुपात में होने की संभावना रहेगी. परंतु अधिकांश अच्छे कार्यों में ही धन खर्च होने की संभावना रहेगी. संपत्ति संबंधी विक्रय में जल्दबाजी न करें. किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए धन का अभाव खटकता रहेगा. सप्ताह मध्य में आर्थिक क्षेत्र में परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं. धन के लेनदेन में विशेष सावधानी रखें. संपत्ति के विक्रय की योजना बनेगी. कोई पुरानी संपत्ति देखकर नई संपत्ति खरीद सकते हैं. इस संबंध में इष्ट मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा. वाहन खरीदने की मानो महत्वपूर्ण होगी. सप्ताह अंत में आर्थिक मामलों में संघर्ष बढ़ सकता है. जमा पूंजी धन अधिक खर्च हो सकता है. नवीन संपत्ति के क्रय विक्रय के समय विशेष सावधानी बरतें. अन्यथा हानि होने की संभावना है. संतान को रोजगार मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार में किसी अतिथि के आगमन से घर का खर्च बढ़ा चढ़ा रहेगा.

उपाय :- बृहस्पतिवार के दिन बाल गणेश्वर एवं कुमार कार्तिकेय का का पूजन करें. पूजन के बाद सात पिंडिया बनाकर रुद्राभिषेक करें.

सिंह आर्थिक राशिफल

सप्ताह आरंभ में व्यापार में अच्छी आय होने से प्रचुर मात्रा में धन प्राप्त होगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. किसी पैतृक संपत्ति के मिलने के योग हैं. उद्योग धंधे में आपकी लगन व अनुभव लाभकारी सिद्ध होंगे. सप्ताह मध्य में जीवन साथी को जॉब मिलने से आपकी आमदनी बढ़ जाएगी. व्यापारिक यात्रा सफल होगी. आर्थिक क्षेत्र में कोई भी समझौता खूब सोच विचार कर करें. विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को धन एवं उपहार प्राप्त होंगे. आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होने से आपको धन प्राप्त होगा. सप्ताह अंत में किसी साथी से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे. तकनीकी कार्य में संलग्न लोगों को विशेष धन लाभ होगा. व्यापार में किए गए कुछ परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे.

उपाय :- शनिवार क को शरीर पर तेल मालिश करके स्नान करें. सायं काल के समय शनि चालीसा का सात बार पाठ करें. उड़द व तेल का दान करें.

कन्या आर्थिक राशिफल

सप्ताह आरंभ में आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. संपत्ति खरीदने के लिए समय अनुकूल रहेगा. व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे. आप अपने बुद्धि विवेक से अपने व्यापार के विस्तार के साथ प्रगति के मार्ग खोलने में सफल होंगे. मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा. सप्ताह मध्य में यकायक उच्च खर्च सामने आ सकता हैं. परिवार के साथ भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है. किसी परिजन के भविष्य से जुड़े कार्य पर मोटी रकम खर्च हो सकती है. सप्ताह अंत में भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी. व्यापार में पूंजी निवेश कर सकते हैं. नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा. प्रेम संबंधों में धन एवं उपहार प्राप्त होंगे.

उपाय :- श्री हनुमान जी को मंगलवार को चोला चढ़ाएं और उन्हें घर के बने हलवे का भोग लगाकर लाल पुष्प अर्पित कर आरती करें.

तुला आर्थिक राशिफल

सप्ताह आरंभ में व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा. जिससे व्यापार में अपेक्षित आमदनी नहीं होगी. मजदूर वर्ग को रोजगार न मिल पाने के कारण आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो सकती है. परिवार के खर्चों के लिए बैंक में जमा धन निकालकर खर्च करना पड़ेगा. सप्ताह मध्य में पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है. किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने से धन लाभ होगा. वाहन, भवन आदि के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा. किसी साथी से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे. सप्ताह अंत में आर्थिक पक्ष सुधरेगा. किसी प्रियजन से धन प्राप्त होगा. कोर्ट कचहरी के कार्य में लोगों को विशेष धन लाभ होगा. आप धैर्य पूर्वक लग्न के साथ अपने कार्य पर ध्यान लगाएं. आय में वृद्धि होगी.

उपाय :- शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शनि मंत्र का 108 बार जाप करें. हरा रुमाल अपने पास रखें.

वृश्चिक आर्थिक राशिफल

सप्ताह आरंभ में संपत्ति संबंधी विवाद में न पड़े. क्रय विक्रय के समय विशेष सावधानी बरतें. जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न ले. आर्थिक रूप से अचानक लाभ होने के योग बनेंगे. इष्ट मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य बनेगा. सप्ताह मध्य में आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा. जमा पूंजी के धन में वृद्धि होगी. धन के लेनदेन में सावधानी बरते. वाहन खरीदने की योजना बनेगी. पैतृक धन संपत्ति के संबंध में पारिवारिक सदस्यों के साथ बातचीत हो सकती है. सप्ताह अंत में आर्थिक मामलों में नीतिगत रूप से निर्णय लेने पड़ सकते हैं. धन की बचत की ओर ध्यान दें. अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. नाना पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है.

उपाय:- रविवार को उगते हुए सूर्य को रोली ,अक्षत डालकर अर्घ्य दें और सूर्य बीज मंत्र ॐ हाँ ह्लीं हौं स: सूर्याय नमः मंत्र का लाल चंदन की माला पर 21 बार जाप करें.

धनु आर्थिक राशिफल

सप्ताह आरंभ में आर्थिक क्षेत्र में किए प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं. ऋण के लेनदेन में सावधानी बरतें. नवीन संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए प्रयासरत रहेंगे. इस संबंध में कुछ सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी. सप्ताह मध्य में आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी. पूर्व से रुका हुआ धन प्राप्त होगा. नवीन संपत्ति, वाहन इत्यादि खरीदने की योग बन सकती हैं. धन की आय तो बने रहेगी परंतु व्यय भी उसी अनुपात में होगा होता रहेगा. अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें. सप्ताह अंत में किसी साथी से धन एवं उपहार प्राप्त हो सकते हैं. मार्ग में आपका वाहन यकायक खराब हो सकता है. जिसकी मरम्मत पर अधिक धन खर्च हो सकता है.

उपाय :- मंगलवार के दिन कार्तिकेय जी की पूजा अर्चना करें और लाल मिठाई का भोग लगाएं.

मकर आर्थिक राशिफल

सप्ताह आरंभ में आर्थिक लेनदेन में अधिक सावधानियां बरतें. धन अधिक खर्च हो सकता है. अपनी स्थिति को ध्यान में रखकर पूंजी निवेश के संबंध में अंतिम निर्णय लें. सप्ताह मध्य में आर्थिक मामलों में पुनरावलोकन करके नीति निर्धारण करें. जमा पूंजी धन का सही तरह से उपयोग करें. किसी के बहकावे में न आए. अपने बुद्धि विवेक से उचित समय में उचित निर्णय लेना लाभदायक रहेगा. सप्ताह अंत में आर्थिक मामले में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभकारी संकेत प्राप्त होंगे. नई संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए प्रयासरत रहेंगे. इस संबंध में कुछ सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी.

उपाय:- बुधवार को श्री गणेश चालीसा का पाठ करें. ॐ बुं भू बुधाय नमः मंत्र की पांच माला जाप करें.

कुंभ आर्थिक राशिफल

सप्ताह आरंभ में आर्थिक मामलों में नीतिगत रूप से निर्णय लें. धन की बचत की ओर ध्यान दें. नहीं तो संचित धन में कमी रहेगी. अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. संपत्ति संबंधी क्रय के लिए समय शुभ रहेगा. जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें. सप्ताह मध्य में ईस्ट मित्रों की ओर से पैतृक संपत्ति के क्रय विक्रय संबंधी कार्य में सहयोग प्राप्त होगा. सप्ताह अंत में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. धन के लेन-देन में आवश्यक सावधानी बरतें. अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर पूंजी निवेश के संबंध में अंतिम निर्णय लें. भोग विलास की वस्तुओं की खरीदारी पर अधिक ध्यान रहेगा.

उपाय :- बृहस्पतिवार को गुरु यंत्र की हल्दी से पांच बार पूजा करें. बृहस्पति देव को पीले फूल चने के दाल चढ़ाएं.

मीन आर्थिक राशिफल

सप्ताह आरंभ में किसी पुरानी संपत्ति को बेचकर आप नयी संपत्ति अथवा वाहन खरीद सकते हैं. व्यापार में व्यर्थ इधर उधर घूमने से बचें. अन्यथा हानि हो सकती है व्यापार में अच्छी आय होने के योग हैं. बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने से धन प्राप्त होगा. भोग विलास सामग्री पर धन अधिक खर्च हो सकता है. सप्ताह मध्य में वस्त्र व आभूषण के व्यापार में लगे लोगों को विशेष धन लाभ होगा. उपहार एवं खाद्य सामग्री आदि के कार्य में संलग्न लोगों को अपेक्षा से अधिक धन प्राप्त होगा. किसी साथी से अपेक्षा से अधिक धन प्राप्त होगा. परिवार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति से कीमती उपहार व धन मिल सकता है. सप्ताह अंत में व्यापार में अच्छी आमदनी होगी. पैतृक धन संपत्ति मिलने की बाधा कोर्ट कचहरी के माध्यम से दूर होगी. जिससे धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी. भूमि, भवन, वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है.

उपाय:- बृहस्पतिवार के दिन भगवान शिव का हल्दी मिश्रित दूध एवं शहद के साथ अभिषेक करें. ॐ रामेश्वरम मंत्र का 108 बार जाप करें.

Exit mobile version