Site icon YASHBHARAT.COM

Weather Updates: कड़ाके की ठंड के बीच अगले 24 घंटों के अंदर इन राज्यों में हो सकती है बारिश, IMD ने किया अलर्ट

24 01 2021 rain in winter 21304393

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के बीच बादल छाए हुए हैं। शनिवार शाम को हुई हल्की बारिश के बाद मौसम और भी ज्यादा सर्द हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तारखंड के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के उत्तरी पहाड़ों को छोड़कर बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

उत्तर भारत के कई हिस्सों को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि रात का तापमान और नीचे जा सकता है। उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन ठंड और बढ़ने के आसार हैं। वहीं, राजस्थान में शीत लहर चलेगी। सोमवार और मंगलवार को दिल्ली, चंड़ीगढ़, पंजाब और हरियाणा में भी शीत लहर चलने का अनुमान है।

3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा तापमान

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर भारत के कई अहम हिस्सों में सोमवार से पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते आइएमडी ने कहा कि पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों में व्यापक बर्फबारी और बारिश हो सकती है, जिससे क्षेत्र में औसत तापमान 4 डिग्री सेल्सियस नीचे आ सकता है।

दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावनाएं

भारतीय मौसम विभाग से जुड़े कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 25 जनवरी से दिल्ली में बहुत ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में भारी वृद्धि होगी। 26, 27 और 28 जनवरी को दिल्ली के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

वहीं, स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि ठिठुरन भरी इस ठंड अभी सप्ताह भर तक निजात मिलने के आसार नहीं हैं। अभी किसी पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना भी नहीं है। उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के साथ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की बर्फबारी का असर लगातार दिल्ली तक पहुंच रहा है।

Exit mobile version