कटनी में मौसम ने बदला मिजाज, बारिश के आसार; अगले दिनों भी जारी रहेगा सिलसिला

20260909 143309

कटनी में मौसम ने बदला मिजाज, बारिश के आसार; अगले दिनों भी जारी रहेगा सिलसिला

कटनी। जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। बुधवार को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और कई इलाकों में बारिश की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने आज कटनी जिले में हल्की बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को कटनी में न्यूनतम तापमान करीब 23.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 10 सितंबर को भी हल्की बारिश या गरज-चमक तथा 11 सितंबर को बारिश की संभावना जताई गई है।

बारिश के चलते तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की निगाहें भी मौसम पर टिकी हुई हैं। लगातार बारिश की स्थिति में खेतों में जलभराव और आवागमन प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े नहीं होने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें-  नशामुक्ति का संदेश लेकर कटनी पहुंची राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली, पुलिस ने किया स्वागत,राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के तहत ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान, कलेक्टर और एसपी ने जनभागीदारी पर दिया जोर