Site icon Yashbharat.com

Weather Alert: MP समेत 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

barish
Weather Alert: MP समेत 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी।
 चक्रवाती तूफान बिपरजॉय भले ही गुजर गया हो, लेकिन गुजरात और राजस्थान में इसका असर अभी भी नजर आ रहा है। ताजा खबर यह है कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जिन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है उनमें गुजरात और राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश भी शामिल है। तीनों राज्यों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण बारिश होगी। वहीं तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और मेघालय में भी अगले 2 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति रहने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति जारी रहेगी और 3 दिनों के बाद धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है।
दक्षिण भारत में अगले पांच दिनों के दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

18 जून और 19 जून को तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी, जबकि केरल में 18 जून से 21 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है। 19 जून से 21 जून तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है।
इसी तरह भविष्यवाणी है कि मेघालय में 18 जून से 19 जून तक अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि अगले 5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

पिछले दिनों चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की मार झेलने वाले गुजरात को लेकर आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण राजस्थान और इससे सटे उत्तरी गुजरात में तेज हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं भारी बारिश से नुकसान हो सकता है।

 

Exit mobile version