Site icon Yashbharat.com

Weather Alert मौसम विभाग ने आज 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई

images 44
Weather Alert मौसम विभाग ने दो जून को भी 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, इसके बाद तीन जून से आसमान साफ होने लगेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 32.7 और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। डीयू केंद्र पर अधिकतम तापमान 29.4 व न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
वहीं, बारिश और आंधी की वजह से तापमान छह जून तक 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। सात जून से तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। तीन जून के बाद बारिश की संभावना भी नहीं है। मई में एक दो दिन ही तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। 26 मई से तो अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री बना रहा।
Exit mobile version