Weather Alert: अगले 24 घंटों के दौरान इन दो राज्‍यों में आंधी और तेज बारिश की आशंका

नई दिल्ली। अप्रैल के महीने की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्‍यों में गर्मी का आगाज हो चुका है। शहरों का तापमान बढ़ रहा है और मौसम में बदलाव हो रहा है। लेकिन इसके बीच अभी भी कुछ राज्‍य ऐसे हैं, जहां बेमौसम बारिश का खतरा बना हुआ है। यह बारिश सेहत के लिए ठीक नहीं है, साथ ही फसलों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। अभी ताजा अनुमान है कि अगले 24 घंटों में कुछ राज्‍यों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है। आइये जानें देश में कहां कैसा मौसम रहेगा।

अगले 24 घंटों के दौरान, हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिटपुट गतिविधियाँ पूर्वोत्तर राज्यों में जारी रहने की उम्मीद है। असम, Assam और अरुणाचल प्रदेश ArunachalPradesh में इसकी तीव्रता अधिक होगी।

गर्मी और बढ़ते तापमान का यह है अपडेट

मध्‍यप्रदेश का खरगोन शहर लगातार दूसरे दिन भी देश के मैदानी भागों में सबसे गर्म स्थान माना गया है, जहाँ अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।#weather #WeatherUpdate #WeatherForecasthttps://t.co/Lpv50MFSqL

— SkymetWeather (@SkymetWeather) April 3, 2020

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं। पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में तेज़ बौछारें भी गिर सकती हैं।#weather #WeatherUpdate #WeatherForecasthttps://t.co/Lpv50MFSqL

— SkymetWeather (@SkymetWeather) April 3, 2020

Exit mobile version