Site icon Yashbharat.com

Weather कटनी- जबलपुर सहित कई जिलों में आंधी तूफान बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त सबसे ज्यादा चरमराई विद्युत व्यवस्था

barish

Weather कटनी जबलपुर सहित कई जिलों में बुधवार की शाम बिगड़े मौसम ने लोगों को परेशान कर दिया। बुधवार को शाम होते ही तेज गरज चमक के साथ आंधी शुरू हो गई और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

आंधी ने शहर के कई घरों के टीन शेड उड़ा दिया। इसके साथ टीन टपरे सड़कों पर उड़ते दिखे। जिसने सड़क पर चल रहे वाहन चालक और राहगीरों को मुश्किल में डाल दिया। उन्हें तेज हवा और बारिश की वजह से सुरक्षित स्थानों पर दुबकना पड़ा। मालगोदम, सिविक सेंटर, रांझी, महाराजपुर, अधारताल, पनागर, खमरिया सहित कुछ स्थानों पर पेड़ की टहनियां टूट कर गिर सड़क पर आ गिरी, जिससे लंबा जाम लग गया। इसके बाद बिजली की चमक और बादलों की तेज गड़गड़ाहट से जोरदार वर्षा होने लगी। करीब आधे घंटे तक कभी तेज तो कभी मध्यम वर्षा होती रही। इसके बाद बूंदाबांदी का क्रम देर रात तक जारी रहा। शहर की सड़कें भी पानी से तरबतर हो गई।

कटनी में भी तेज और धूल भरी आंधी

इधर कटनी में भी तेज और धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया कहीं से किसी बड़े हादसे की खबर नहीं है। कटनी में अभी भी बूंदाबांदी जारी है। बादलों की गड़गड़ाहट से लोग सिहर उठ रहे हैं। हवा की रफ्तार कम है लेकिन भीषण गर्मी में ठंडी हवा लोगों को सुकून दे रही है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीर हैं तो वहीं गर्मी के बाद एकयक मौसम में ठंडक बीमारियों को आमंत्रण देने वाला है। शहर में तेज गवा बारिश बादलों की गड़गड़ाहट से अगर सबसे ज्यादा कोई प्रभावित हुआ तो वह थी विधुत व्यवस्था शहर के तमाम स्थानों से बिजली बंद होने की खबर मिलती रही। रुक रुक कर बिजली का आनाजाना लगा था। कटनी में अचानक मौसम में इस बदलाव की आशंका पहले ही मौसम विभाग ने जताई थी। गुरुवार को भी मौसम ऐसे ही रहने की उम्मीद है।

Exit mobile version