Site icon Yashbharat.com

Weather : इस राज्य में लगातार 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

images 25

Weather : इस राज्य में लगातार 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, देशभर से मानसून की विदाई हो चुकी है. इसके बावजूद कई इलाकों में इंद्र देवता जबरदस्त तरीके से मेहरबान हैं. मौसम विभाग (IMD) के अलर्ट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती तूफान तेज के गंभीर रूप धारण करने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा. साइक्लोनिक तूफान के बीच केरल में भारी बारिश का अलर्ट है. यहां अगले चार दिनों तक तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है. वहीं आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है. इसी एलर्ट में ये भी कहा गया है कि तमिलनाडु में 21 और 22 अक्टूबर को भारी बरसात हो सकती है.

यहां भी झमाझम बारिश

नॉर्थ-ईस्ट की बात करें तो आज रविवार को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है. इन सभी राज्यों में 24 और 25 अक्टूबर को बारिश देखने को मिलेगी. असम में 25 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है. पूर्वी भारत के ओडिशा राज्य के तटीय जिलों में भी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. यहां 23 से 25 अक्टूबर को तेज बारिश हो सकती है

दिल्ली के मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में सुबह-शाम ठंडक बनी हुई है. सबसे कम तापमान रिज इलाके में दर्ज हो रहा है. मौसम विभाग ने आज दिल्ली के लिए दिन में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है

राजस्थान की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 22 अक्टूबर से एक कम प्रभाव वाला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के आसार हैं. जिसका असर मौसम पर देखने को मिलेगा. प्रदेश में इसकी वजह से बूंदाबांदी हो सकती है. अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रह सकता है. वहीं ठंड और ज्यादा असर दिखायेगी. फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, सिरोही, हनुमानगढ़ आदि जिलों में न्यूनतम पारा 15 डिग्री तक पहुंच गया है. बताया जा रहा है की 26 अक्टूबर के बीच राज्य में कई जगह हल्की बारिश की संभावना रहेगी. 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा

Exit mobile version