Site icon Yashbharat.com

रेल यूनियन मान्यता चुनाव के तहत आज तीसरे दिन भी हुई वोटिंग

madhya pradesh Jabalpur voting for railway recognition election railway employees were inclined towards WCREU in WCR AIGC congratulated in advance

कटनी। रेलवे में यूनियन मान्यता के लिए बुधवार से शुरू हुई तीन दिवसीय मतदान प्रक्रिया के तहत आज तीसरे और आखिरी दिन शुक्रवार को भी वोट डाले जा रहे हंै। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मान्यता के लिए चुनाव में छह यूनियन जोर आजमाइश कर रहे है। चुनाव में रेलवे की आधा दर्जन रेल यूनियन के पदाधिकारी चुनाव में जोर आजमाइश कर रहे हैं। चुनाव के लिए कटनी और एनकेजे में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां सुबह आठ से शाम छह बजे तक मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर आरपीएफ और जिला पुलिस मुस्तैद की गई है। गौरतलब है कि सम्पूर्ण भारतीय रेलवे में श्रमिक संगठनों की मान्यता चुनाव की वोटिंग 4 नवम्बर बुधवार से प्रारंभ हुई थी तथा मतदान 5 तारीख को भी हुआ जबकि आज 6 दिसंबर को केवल रनिंग स्टाफ को मतदान का मौका मिलेगा। बात पश्चिम मध्य रेलवे की करें तो यहां पर सुबह 8 बजे से ही रेल कर्मचारियों में मतदान के प्रति जबर्दस्त उत्साह नजर आया। खासकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के चुनाव चिन्ह लेम्प के प्रति रेल कर्मचारियों का रुझान स्पष्ट देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि देश के 17 जोनों के कुल 69 डिवीजन में चुनाव हैं। एआईआरएफ लाल झंडे से सम्बद्ध यूनियन सभी जोन, डिवीजन में चुनाव लड़ रही हैं। रेलवे बोर्ड/भारत सरकार के साथ उसी फेडरेशन को बातचीत/पत्राचार/पीएनएम का अधिकार मिलेगा जो 17 में से 09 जोनों में जीतेगी।

वोटरों को रिझाने यूनियनों ने कई जगह लगाए काउंटर

रेलवे ट्रेड यूनियन के मान्यता के लिए चुनाव प्रक्रिया बुधवार से शुरु हुई थी। इस चुनाव में विजयी विभिन्न रेल कर्मचारी यूनियन सक्रिय हैं। चुनाव आज 6 दिसंबर तक चलेंगे। इसमें रेल कर्मचारी बैलेट पेपर के माध्यम से अपनी प्रतिनिधि यूनियन को चुनेंगे। रेलवे बोर्ड इस चुनाव में विजयी रही यूनियन से ही अगले चुनाव तक कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेगा। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर प्रत्येक दो माह में रेलवे डिवीजन स्तर पर कर्मचारियों की बैठक की जाती है। जिसमें कर्मचारी अपनी मांगों और समस्याओं पर बात करते हैं। इस बैठक में उन्हीं कर्मचारी यूनियनों को बुलाया जाता है, जिन्हें रेलवे डिवीजन में कार्यरत कर्मचारियों में से 35 प्रतिशत कर्मचारी चुनते हैं। इस चुनाव में कर्मचारी ऐसी ही दो यूनियनों को चुनेंगे। चुनाव में पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद(पीएमआरकेसी), एसएमएस, डब्ल्यूसीआरकेयू, एसआरबीकेयू और इंटक जोर आजमाइश कर रही हैं। पश्चिम मध्य रेलवे जोन में कार्यरत 55000 कर्मचारी चुनाव में वोट डालेंगे। इनमें से 35 प्रतिशत या उससे अधिक वोट हासिल करने वाली यूनियन को पश्चिम मध्य रेलवे जोन जबलपुर के महाप्रबंधक मान्यता का प्रमाण पत्र सौंपेंगे। यूनियन की मान्यता के लिए इससे पहले साल 2007 और 2013 में चुनाव हुआ था। 2018 में चुनाव होना था पर किन्हीं कारणों से नहीं हो सका था।

12 दिसंबर को आएंगे परिणाम

ट्रेन यूनियन रेलवे के मान्यता प्राप्त चुनाव को लेकर पूरी तरह से हलचल मची हुई है। दो दिन से इंडियन रेलवे में वोटिंग हो रही है। गुरुवार को दूसरे दिन भी वोटिंग हुई। आज शुक्रवार को मतदान का आखिरी दिन हैं। इसके बाद 12 दिसंबर को काउंटिंग होगी। रात तक विजेता टीमों की घोषणा की जाएगी। रेलवे की ट्रेड यूनियन का चुनाव 12 साल के बाद हो रहा है। बुधवार से कड़ी सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरों से बूथों पर निगरानी हो रही है। बरेली इज्जतनगर रेल मंडल में 19 और मुरादाबाद डिवीजन के बरेली जंक्शन पर दो समेत 29 केंद्रों पर मतदान हो रहा है। गुरुवार को दूसरे दिन भी वोटिंग को लेकर कर्मचारियों में उत्साह नजर आया। पोलिंग बूथों पर सुबहए दोपहर और शाम को अधिक भीड़भाड़ रही। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को छह बजे तक मतदान के बाद मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। बैलेट पेपर पर चुनाव है।

 

Exit mobile version