Viral Video: कुठला थाना प्रभारी की दो टूक- बदनाम जगह पर खड़े मिले तो हमसे शराफत की अपेक्षा ना करो
Viral Video: कटनी के कुठला थाना प्रभारी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं टीआई अभिषेक चौबे ने कहा कि बदनाम जगह पर खड़े मिले तो हमसे शराफत की अपेक्षा ना करो।
Viral Video: कुठला थाना प्रभारी की दो टूक- बदनाम जगह पर खड़े मिले तो हमसे शराफत की अपेक्षा ना करो pic.twitter.com/CNnxvCnGaO
दरअसल थाना कुठला के ट्विटर अकाउंट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल है जिसमें पुलिस द्वारा आवारा तत्वों की कान पड़कर उठक बैठक लगवाई जा रही है जिसमें कुठला पुलिस आवारा तत्वों को उठक बैठक लगवाने के साथ आइंदा बदनाम स्थान पर ना खड़े होने की हिदायत भी दे रही है इसी संबंध में ट्विटर अकाउंट पर थाना कुठला की ओर से ट्विट भी किया गया है कि बदनाम जगह पर खड़े मिले तो हमसे शराफत की अपेक्षा नहीं करें।
Viral Video: कुठला थाना प्रभारी की दो टूक- बदनाम जगह पर खड़े मिले तो हमसे शराफत की अपेक्षा ना करो pic.twitter.com/A6Zdzd6FoY
इस संबंध में जब थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि कुठला पुलिस की नशेड़ियों के खिलाफ एवं आवारा तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा बीते सप्ताह शहर के सभी थाना प्रभारी प्रभारीयों को निर्देशित किया था कि शहर में अनावश्यक घूम रहे या गुमटियों पर खड़े अनावश्यक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे द्वारा अपने थाना स्टाफ के साथ चौधरी मैरिज गार्डन के सामने गुमटियों पर खड़े आवारा लोगों को चेक किया एवं जब उनसे वहां खड़े होने का कारण पूछा तो उन्होंने कोई भी संतुष्टि जनक जवाब नहीं दिया। इस पर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने वहां खड़े आवारा लोगों को कान पकङवाकर उठक बैठक भी लगवा दी और हिदायत दी कि आइंदा इस तरह आवारागर्दी नहीं करें।