Site icon Yashbharat.com

तेवरी सरपंच की मनमानी की शिकायत कलेक्टर से ग्रामीणों ने की पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग

images 24

कटनी। स्लीमनाबाद तहसील की ग्राम पंचायत तेवरी में सरपंच की मनमानी के कारण ग्रामीण पेयजल सप्लाई में कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों के द्धारा एक शिकायत कलेक्टर से करते हुए सरपंच की मनमानी पर अंकुश लगाते हुए पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है।

कलेक्टर से की गई शिकायत की प्रति यशभारत डॉट काम का उपलब्ध कराते हुए ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में पेयजल सप्लाई करने वाली पाइप लाइन कई जगह से फूटी है। जिसके कारण न केवल व्यर्थ पानी बहता है बल्कि वहीं पानी गंदा होकर घरों तक पहुंचता है।

जिसके कारण लोग बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की शिकायत लेकर जब वो लोग सरपंच काजल रजक के घर पहुंंचे तो काजल के पिता कमलेश रजक ने उन लोगों को धक्का मुक्की करते हुए यह कहकर भगा दिया कि कुछ नहीं होगा।

जहां शिकायत करना हो करों। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि ग्राम पंचायत में प्रात: 4 बजे पानी की सप्लाई चालू कर दी जाती है। जिसके कारण अधिकांश पानी व्यर्थ बहता रहता है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से व्यवस्था में सुधार की मांग की है। शिकायत करने वालों में सुनील असाटी, पीयूष मिश्रा, मोहन हल्दकार, संतोष ठाकुर, रामशरण, राजेश जैन, ओम बाजपेयी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Exit mobile version