विजयराघवगढ़: मुड़ेहरा नदी में 12 वर्षीय बालक के बहने से हड़कंप, प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीणों में रोष
विजयराघवगढ़: मुड़ेहरा नदी में 12 वर्षीय बालक के बहने से हड़कंप, प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीणों में रोष
water pani nadi
विजयराघवगढ़: मुड़ेहरा नदी में 12 वर्षीय बालक के बहने से हड़कंप, प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। विजयराघवगढ़ के मुड़ेहरा ग्राम में एक दुखद घटना घटी है, जहां शाम 5.30 बजे 12 वर्षीय बालक नदी नहाने गया था, लेकिन अचानक नदी का पानी बढ़ने से वह बह गया। अभी तक बालक का कोई पता नहीं चल पाया है।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद से अभी तक प्रशासन का कोई सहयोग नहीं मिला है और न ही कोई बचाव दल मौके पर पहुंचा है। ग्रामीणों में प्रशासन की अनदेखी को लेकर रोष है।
पुलिस और प्रशासन से जल्द से जल्द बचाव कार्य शुरू करने और बालक को सुरक्षित ढूंढने की मांग की जा रही है।