Site icon Yashbharat.com

Vijayraghavgarh Mahotsav Live शहनाज अख्तर ने चढ़ाया भगवा रंग का जादू, जमकर झूमे लोग

Vijayraghavgarh Mahotsav Live विजयराघवगढ़ महोत्सव के आज पांचवें दिन बंजारी के खेल और मेला ग्राउंड में भगवा रंग चढ़ा। लोगों भारी भीड़ के बीच प्रख्यात गायिका शहनाज अख्तर ने अपने देवी गीत भजन से लोगों पर ऐसा रंग चढ़ाया कि आधीरात तक लोग इस रंग में रंगे झूमते रहे। शहनाज अख्तर ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां दीं जिससे यहां मौजूद जन सैलाब रोमांचित हो उठा। शहनाज अख्तर वही गायिका हैं जिन्होंने झूम झूम छननाना पांव पैजनिया गीत से लोगों को दीवाना बनादिया था अब उनका गीत चढ़ गया भगवा रंग पूरे देश मे मशहूर है।

आज विधायक संजय सत्येंद्र पाठक शाम को महोत्सव में पहुंचे तथा यहां लगी आकर्षक साज सज्जा झूले मनोरंजन साधनों को देखा, श्री पाठक ने जनता से उमंग उत्साह तथा हमारी प्राचीन परंपरा मेले का जन जन से लुफ्त लेने की अपील भी की।

मेले में कुछ आवश्यक व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए। इसके बाद गायिका शहनाज अख्तर ने अपने गीतों से धूम मचा दी। पंडाल में पैर रखने का स्थान नहीं था। शहनाज ने इस मंच पर आमंत्रित करने के लिए विधायक संजय पाठक का आभार व्यक्त किया।

विजयराघवगढ़ महोत्सव में क्षेत्र की रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने एवं रामायण गायन को बढ़ावा देने हेतु मंच प्रदान किया जा रहा है । जिसमें मंडली रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित पाठ का गायन कर रही है। 20 मई को भजन गायिका शहनाज अख्तर की प्रस्तुति से का लोगों को बेसब्री से इंतजार था।  विजयराघवगढ़ महोत्सव हजारों लोगों की उपस्थिति में अपने वैभव पर चल रहा है। बच्चों के लिए एक से बढ़कर एक झूले तथा मनोरंजक संशाधन डिज्नीलैंड सा नजारा प्रस्तुत कर रहे हैं।

कल रात हुए मानस पाठ में गायन के दौरान मानस मण्डली ने सुंदर काण्ड पर व्याख्यान करते हुए कहा कि हनुमान जी माता सीता की खोज के लिए जा रहा था तब बल बुद्धि की परीक्षा लेने नाग लोक से सुरसा को बुलाया, हनुमान जी सुनते हैं तो कहते हैं राम काज करने के लिए जा रहा हूं आने के बाद अपनी इच्छा पूरी कर लेना। इसी तरह देर शाम तक मानस मण्डली ने एक से बढ़कर एक रामायण प्रसंगों की प्रस्तुति दी।

 

Exit mobile version