vijayraghavgarh mahotsav 2023 विजयराघवगढ़ में गत दिवस धर्म, संस्कृति, परम्परा का अद्भुत संगम विजयराघवगढ़ महोत्सव 2023 की भव्य तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। विधायक संजय पाठक स्वयं तैयारियों पर नजर रखे हैं।
आपको बता दें कि विजयराघवगढ़ से कुछ दूर बंजारी में विजयराघवगढ़ महोत्सव के भूमि पूजन अवसर पर श्री श्री 1008 युवराज स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में विधायक संजय पाठक को न सिर्फ आशीर्वाद दिया वरन संजय की कल्पना को दिव्य कल्पना निरूपित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में विजयराघवगढ़ मध्यप्रदेश ही नहीं देश का अलौकिक तीर्थ औऱ धार्मिक आध्यात्मिक भव्य स्थल बनेगा। जिस क्षेत्र में यह तीर्थ बनने वाला है उसकी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। फिलहाल इस पूरे क्षेत्र का समतलीकरण किया जाएगा। विधायक संजय पाठक इस पर स्वयं नजर रखे हुए हैं। सिर्फ राजा पहाड़ ही नहीं श्री पाठक यहां शुरू होने वाले विजयराघगढ़ महोत्सव की तैयारियों की भी पल पल की जानकारी ले रहे हैं।
दिव्य स्वरूप देने का संकल्प
यह स्थल महानदी और कटनी नदी के संगम से सटे राजा पहाड़ पर भगवान श्री परशुराम की गगनचुंबी अष्टधातु की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थल के पास होगा। इस स्थान को दिव्य स्वरूप देने का जो संकल्प विधायक संजय पाठक ने लिया है वह क्षेत्र ही नहीं समूचे प्रदेश और देश की सांस्कृतिक विरासत के लिए सुनहरा अध्याय बनने वाला है। श्री पाठक ने इस कल्पना को साकार करने के लिए जन जन के सहयोग की अपेक्षा की है।
नदियों के संगम स्थल प्रयाग जैसा तीर्थ
कल इस अवसर पर विधायक संजय पाठक ने जिस अनुपम संकल्प के बारे में जानकारी दी जिसे सुनकर कोई भी रोमांचित हो जाएगा। कटनी से 35 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक विरासत को संजोए विजयराघवगढ़ के नदियों के संगम स्थल प्रयाग जैसे तीर्थ क्षेत्र में अगले एक वर्ष में जो कार्य होने की कल्पना का संकल्प लिया गया है वह अद्वितीय है।
रोपवे के साथ क्रूज चलाने के लिए योजना
तीर्थ क्षेत्र को देश के भव्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की प्लानिंग के तहत रोपवे भी बनाया जाएगा। नदी के संगम के साथ विशाल समुद्र का अहसास कराने महानदी की विशाल जलधारा पर बड़ी नाव अर्थात क्रूज़ चलाने की योजना को सार्थक किया जाएगा। जिसमे लगभग 200 लोग नौका विहार कर सकेंगे।
लाइट साउंड शो, लेजऱ लाइट शो, सहित कई मनोरंजन साधन
परम्परा के इस अविस्मरणीय निर्वहन के साथ आज के भौतिक युग मे यहां आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने रिसॉर्ट होगा, रेस्टॉरेंट होंगे। आगन्तुकों को वैज्ञानिक सुंदरता का बोध कराते लाइट साउंड शो, लेजऱ लाइट शो, सहित कई मनोरंजन के साधन निर्मित किये जायेंगे।
लाइट साउंड शो, लेजऱ लाइट शो, सहित कई मनोरंजन साधन
परम्परा के इस अविस्मरणीय निर्वहन के साथ आज के भौतिक युग मे यहां आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने रिसॉर्ट होगा, रेस्टॉरेंट होंगे। आगन्तुकों को वैज्ञानिक सुंदरता का बोध कराते लाइट साउंड शो, लेजऱ लाइट शो, सहित कई मनोरंजन के साधन निर्मित किये जायेंगे।
श्रद्धालुओं पर्यटको को सुविधा और साधन
श्रद्धालुओं पर्यटको को यहां सुविधा और साधन की कमी न हो लिहाजा लोगों के ठहरने के लिए सुविधायुक्त धर्मशाला होगी। किसी बड़े आयोजन या व्यक्तिगत आयोजन के लिए बारात घर होग। सर्व सुविधाओं से परिपूर्ण मैरिज गार्डन जिसमे करीब 100 कमरे सहित सन्तों के रुकने के लिए कई कुटिया होंगी। इस स्थल को देश के अनूठे धार्मिक आध्यात्मिक क्षेत्र बनाने के लिए लोगों को बैठने बड़े बड़े लॉन बनाये जाएंगे। स्थल को बच्चों के मनोरंजन हेतु रोमांचक झूले होंगे ऐम्पिथिएटर होगा।
हैलीपैड, औऱ वीआईपी रेस्टहाउस बनेगा
वीआइपी / बड़े राजनेता और उद्योगपतियों के आने जाने के लिए हैलीपैड होगा, उनके रुकने के लिए अलग से वीआईपी रेस्टहाउस होगा के निर्माण का संकल्प लिया गया है। आगंतुकों के लिए बहुत ही सस्ते में भोजनालय होगा ज़रूरतमन्द के लिए नि:शुल्क भोजन मिलेगा। इस सब से न सिर्फ कटनी जिले का नाम पूरे देश मे रौशन होगा वरन सैकड़ो क्षेत्रीय लोगो को रोजग़ार भी मिलेगा। इस अनुपम स्थल पर सुविधाओं एवं निर्माण की अभी ये प्रारंभिक योजना है। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि पूज्य पिताजी श्री सत्येंद्र पाठक, पूज्य गुरुदेव पंडित देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा जी और क्षेत्र के हजारों बुजुर्ग जनों के आशीर्वाद से यह सतत चलने वाली प्रारंभिक कल्पना है। इस योजना को लगातार विस्तारीत रूप दिया जाएगा।
राजा पहाड़ के विहंगम स्थल पर विश्व की सबसे ऊँची गगनचुंबी भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा के साथ इन मंदिरों का निर्माण होगा
राजा पहाड़ के विहंगम स्थल पर विश्व की सबसे ऊँची गगनचुंबी भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित होगी। यही नही अयोध्या में बन रहे विराट श्री राम के मन्दिर के जैसा ही छोटा मंदिर का निर्माण भी होगा। राममय के साथ भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप की प्रतिमा दर्शनीय रहेगी। देवों में देव बड़ादेव महादेव की प्रतिमा जन जन के लिए अद्वितीय होगी। माता के भक्तों को माता रानी के 9 स्वरूपो का मंदिर श्रद्धा आस्था और भक्ति की पराकाष्ठा पार करेगी। धर्म संस्क्रति के साथ साथ राष्ट्रभक्ति की मिशाल भी इस अनुपम तीर्थ क्षेत्र में जनाकर्षण का केंद्र बनेगी। यहां भारत माता का भी अदभुत मंदिर बनेगा। भगवान के विविध स्वरूपों के साथ साथ भगवान के उन सेवक भक्तों का दर्शन भी स्थल पर होगा जिनका महत्व भगवान के साथ भक्त के रूप में हम जैसे सेवकों के लिए मिशाल हैं। इस स्थल पर निषादराज जी, शबरी माता का मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इन सबके साथ भगवान विष्णु के 10 अवतार का मंदिर बनाने का संकल्प पूर्ण किया जाएगा।
Related Articles
-
अवैध कॉलोनी निर्माण पर निगम प्रशासन की सख्त कार्रवाईवार्ड क्रमांक 45,अमीरगंज में अवैध कालोनी की निर्मित संरचनाओं पर चली जेसीबी -
लक्ष्मी पान भंडार से सागर पुल मार्ग का सड़क निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ,निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने स्थल पर पहुंचकर किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश -
अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस के अवसर पर तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन -
कटनी ग्रेड सेपरेटर परियोजना के कार्य सुचारू रूप से किये जाने हेतु मंगलवार से 5 दिनों तक यातायात रहेगा बाधित -
प्रशिक्षण महाभियान 2026 वैचारिक प्रतिबद्धता के निर्माण का अभियान: सुजीत जैन,कटनी भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, पूर्व जिला प्रभारी संजय साहू का विदाई सम्मान -
तिलक महाविद्यालय में केन्द्रीय बजट 2026–27 पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन -
अधिवक्ताओ ने पुलिस के खिलाफ किया चकाजाम प्रदर्शन अधिवक्ताओ पर हों रहे फर्जी मुकदमो को लेकर आक्रोश -
अभाविप् का आंदोलन एक्टिव मोड मे प्रशासन मासूम छात्र के परिजनों को दिलाई आर्थिक मदद -
अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार, दो माह में वसूला 30 लाख का जुर्माना,कलेक्टर के निर्देश पर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई; 50 से अधिक वाहन जब्त -
कन्या महाविद्यालय के NSS विशेष शिविर का सांस्कृतिक के साथ हुआ संपन्न -
कैलवारा में ट्रैक्टर-ऑटो की भिड़ंत में 5 घायल -
कांग्रेस अध्यक्ष ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण स्थल का किया अवलोकन 20 मार्च को होगा प्रतिमा का अनावरण -
व्हीवीआईपी/वीआईपी प्रवास के दौरान सुरक्षा हेतु 40 पुलिस कर्मियों को एचएचएमडी/डीएफएमडी संचालन का प्रशिक्षण -
जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का चौथा चरण संत निरंकारी मिशन दिल्ली की शाखा संत निरंकारी भवन सिटी ने मसूराहा घाट मैं सफाई अभियान चलाया गया -
कटनी में सिंधी लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन 29 मार्च को -
वसूली कार्य में निरंतर लापरवाही बरतना निगम के 6 कर्मियों को पड़ा महंगा, दो कर्मियों की रोकी वेतन वृद्धि,चार कर्मियों को दिया चेतावनी,वसूली कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं – निगमायुक्त -
सीसीटीवी की “तीसरी आंख” से यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई — ई-चालान व्यवस्था लागू -
जनहित मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस की प्रेस वार्ता, 24 फरवरी के विधानसभा घेराव में शामिल होंगे सैकड़ों कार्यकर्ता -
सब्जी मंडी क्षेत्र में बड़ी चोरी, शटर काटकर 32 मोबाइल पार, CCTV में कैद हुए चोर -
निगम प्रशासन की सख्ती: किराया बकाया पर तीन दुकानों में तालाबंदी
