
विजयसाय रेड्डी ने कहा अलविदा राजनीति, जानें उनके बयान की पूरी खबर। वाईएसआरसीपी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी सांसद विजयसाय रेड्डी ने राज्यसभा से इस्तीफा देने का फैसला किया है. वो शनिवार को इस्तीफा देंगे. उन्होंने कहा है कि कोई दूसरी पार्टी में शामिल नहीं होंगे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, मैं राजनीति छोड़ रहा हूं. 25 जनवरी को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।
विजयसाय रेड्डी ने कहा अलविदा राजनीति, जानें उनके बयान की पूरी खबर
विजयसाय रेड्डी ने इसी पोस्ट में आगे कहा,मैं किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होऊंगा. मैं किसी और पद, लाभ या पैसे की उम्मीद में इस्तीफा नहीं दूंगा.यह फैसला पूरी तरह से मेरा निजी है. मुझ पर कोई दबाव नहीं था. किसी ने मुझे प्रभावित नहीं किया।
सांसद विजयसाय रेड्डी ने आगे लिखा, मैं वाईएस परिवार का कर्जदार हूं, जिन्होंने चार दशक और तीन पीढ़ियों तक मुझ पर विश्वास किया और सपोर्ट किया. मैं जगन गारू (जगन मोहन रेड्डी) का हमेशा आभारी रहूंगा, जिन्होंने मुझे दो बार राज्यसभा सदस्य बनने का अवसर दिया. मैं जगन गारू को शुभकामनाएं देता हूं।
विजयसाय रेड्डी ने इसी पोस्ट में आगे कहा,मैं किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होऊंगा. मैं किसी और पद, लाभ या पैसे की उम्मीद में इस्तीफा नहीं दूंगा.यह फैसला पूरी तरह से मेरा निजी है. मुझ पर कोई दबाव नहीं था. किसी ने मुझे प्रभावित नहीं किया.
सांसद विजयसाय रेड्डी ने आगे लिखा, मैं वाईएस परिवार का कर्जदार हूं, जिन्होंने चार दशक और तीन पीढ़ियों तक मुझ पर विश्वास किया और सपोर्ट किया. मैं जगन गारू (जगन मोहन रेड्डी) का हमेशा आभारी रहूंगा, जिन्होंने मुझे दो बार राज्यसभा सदस्य बनने का अवसर दिया. मैं जगन गारू को शुभकामनाएं देता हूं.








