Site icon Yashbharat.com

विजय विश्वकर्मा ने संभाला बहोरीबंद थाने का प्रभार,कोतवाली और माधव नगर के पूर्व थाना प्रभारी रह चुके हैं निरीक्षक विश्वकर्मा,कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना होगी प्राथमिकता

IMG 20260405 WA0074

विजय विश्वकर्मा ने संभाला बहोरीबंद थाने का प्रभार,कोतवाली और माधव नगर के पूर्व थाना प्रभारी रह चुके हैं निरीक्षक विश्वकर्मा,कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना होगी प्राथमिकत

​कटनी/ बहोरीबंद थाने में हुए हालिया प्रशासनिक फेरबदल के बाद रविवार को नवागत थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पिछले दिनों की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत तत्कालीन थाना प्रभारी अखिलेश दहिया को लाइन अटैच और एक आरक्षक को निलंबित किया गया था, जिसके बाद यह पद रिक्त था।

​अनुभवी अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

निरीक्षक विजय विश्वकर्मा कटनी जिले की भौगोलिक स्थिति और कार्यप्रणाली से भली-भांति परिचित हैं। वे पूर्व में जिला मुख्यालय के कोतवाली और माधव नगर जैसे अति-संवेदनशील थानों के प्रभारी के रूप में एक लंबा और सफल कार्यकाल बिता चुके हैं। कुछ समय पूर्व ही उनका स्थानांतरण जबलपुर से कटनी जिले में हुआ था और वे पुलिस लाइन में पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे थे।

​जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण पदभार ग्रहण करने के पश्चात निरीक्षक विजय विश्वकर्मा ने कहा कि क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण तैयार करना और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने आने वाले हर फरियादी की सुनवाई होगी और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, अवैध गतिविधियों और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस सख्त रुख अपनाएगी।

Exit mobile version