Sunday, May 10, 2026
Latest:
katniLatest

कटनी में 1713 आंगनवाड़ी केंद्रों पर होगा विद्यारंभ कार्यक्रम, 19 हजार से ज्यादा बच्चों को मिलेगा प्रमाण पत्र

कटनी में 1713 आंगनवाड़ी केंद्रों पर होगा विद्यारंभ कार्यक्रम, 19 हजार से ज्यादा बच्चों को मिलेगा प्रमाण पत्र विद्यारम्भ कार्यक्रम का आयोजन ज़िलें के समस्त 1713 आंगनवाड़ी केंद्रों में किया जायेगा। विद्यारम्भ के माध्यम से ज़िलें के आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 19 हजार 866 बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों से प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरित करने के उद्देश्य से विद्यारम्भ प्रमाण पत्र प्रदाय किये जाएंगे।

कटनी में 1713 आंगनवाड़ी केंद्रों पर होगा विद्यारंभ कार्यक्रम, 19 हजार से ज्यादा बच्चों को मिलेगा प्रमाण पत्र

विद्यारम्भ कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत नन्हे-मुन्ने बच्चे अभिभावकों के साथ सम्मिलित होंगे। विद्यारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित होने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पीले चावल देकर एवं आकर्षक आमंत्रण पत्र के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों को आमंत्रित किया जा रहा है।

 

श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, कटनी द्वारा अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के साथ विद्यारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम