Site icon Yashbharat.com

विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने चौथे वर्ष भी किया दुर्गा समितियों का सम्मान

IMG 20261022 WA0087

विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने चौथे वर्ष भी किया दुर्गा समितियों का सम्मा

 

कटनी। सामाजिक सेवा एवं धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समिति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष अरजीत खरे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत नगर की विभिन्न दुर्गा समितियों तक पहुंचकर उनके सदस्यों का सम्मान किया गया और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

सम्मान समारोह के अंतर्गत संस्था के सदस्यों ने गर्ग चौराहा, सब्जी मंडी, अल्फ्रेडगंज, सिविल लाइन, महाकाल मंदिर क्षेत्र, मुख्य बाजार, भट्टा मोहल्ला, लखेरा, माधव नगर एवं बरगवां सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान दुर्गा उत्सव के सफल आयोजन और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में योगदान देने वाली समितियों का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष अरजीत खरे के साथ भाजयुमो नेता अजय माली एवं संस्था के महामंत्री आदित्य श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। सम्मान कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्कर्ष गुप्ता, डॉ. मनीष सिंह, दीपक कुशवाहा, अतुल विश्वकर्मा, अविनाश जायसवाल, जतिन जसूजा, निखिल तनवानी, मोहित गुप्ता, उत्कर्ष मिश्रा, आयुष अवस्थी, दिव्य मिश्रा, अनुराग सोनी, दिव्यांश द्विवेदी, सौरभ रैदास, सुमित रजक, हरीश झमनानी, शिवम कुरील, अभिषेक तिवारी, आदेश मिश्रा एवं अविनेश त्रिपाठी की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। संस्था के सदस्यों ने देर रात तक विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर समितियों का सम्मान किया।

विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने सभी दुर्गा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी साथियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

Exit mobile version