Site icon Yashbharat.com

Vidya Balan On Rhea: विद्या बालन के रिया चक्रवर्ती वाले ट्वीट पर मचा घमासान, जानें पूरा मामला

vidya rhea

नई दिल्ली । Vidya Balan On Rhea: रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से सीबीआई पूछताछ कर रही है। सुशांत की मौत के बाद से ही रिया सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। सुशांत सिंह राजूपत के पिता केके सिंह के पटना में रिया के खिलाफ़ केस दर्ज़ कराने के बाद से ट्रोलिंग काफी बढ़ गई है। इस शोर-शराबे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने सवाल उठाया है।

विद्या बालन ने क्या है

रिया पिछले दिनो में एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। इसके बाद से कुछ बॉलीवुड सेलेब्स इस मामले दोषी साबित होने तक रिया के मीडिया ट्रायल को ग़लत बता रहे हैं। विद्या बालन ने एक पोस्ट में लिखा- यह दुर्भाग्यशाली है कि एक प्यारे नौजवान सितारे की दुखद मौत मीडिया सर्कस बनकर रह गयी है। बिल्कुल इसी तरह, रिया चक्रवर्ती का तिरस्कार देखकर मेरा दिल टूट जाता है। क्या यह ‘दोषी साबित होने तक निर्दोष’ नहीं होना चाहिए, या अब ‘निर्दोष साबित होने तक दोषी’ माना जाए। आइए, एक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान करें और क़ानून को उसका काम करने दें।’

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

विद्या बालन के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा हुआ है। ट्विटर इंडिया पर विद्या बालन ट्रेंड करने लगी। एक यूजर्स ने लिखा- बॉलीवुड तब चुप था, जब दुनिया सुशांत के न्याय के लिए लड़ रही थी। अचनाक सभी लोग जग गए हैं और रिया को सपोर्ट कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि वे सभी सोचते हैं कि सुशांत निर्दोष नहीं है। कई यूजर्स विद्या बालन पर दोहरा मापदंड़ अपनाने का आरोप लगा रहे हैं।

Exit mobile version