Site icon Yashbharat.com

Vidhansabha Election 2023: विजयराघवगढ़, बहोरीबंद प्रत्याशियों ने औपचारिक नामांकन किया दाखिल

IMG 20231026 WA0015

MP Election 2023  कटनी। लोकतंत्र के महाउत्सव की गहमागहमी आज साफ दिखाई दी  शुभ मुहुर्त में नामांकन करने की राह देख रहे प्रत्‍याशी गुरुवार को कटनी कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। तो कुछ सुबह से समर्थकों के साथ पैदल ही जा रहे हैं।

विजयराघवगढ़ विधानसभा से मां निर्मला पाठक, पत्नी और बेटे के साथ नामांकन दाखिल करने विधायक संजय पाठक पहुंचे। नामांकन दाखिल करने के दौरान संजय पाठक के प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नीरज बघेल जैसे ही सामने मिले संजय पाठक ने उनसे मिलाया हाथ और एक दूसरे को बधाई दी।

कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल ने किया नामांकन

विजयराघवगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल नामांकन दाखिल करने पहुंचे। नीरज भाजपा के संजय पाठक के खिलाफ़ चुनाव मैदान में हैं।

बहोरीबंद प्रत्याशी सौरभ सिंह ने किया पैदल चलकर नामांकन दाखिल

कांग्रेस के बहोरीबंद प्रत्याशी सौरभ सिंह समर्थकों के साथ पैदल नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं।

कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे ध्रुव प्रताप सिंह

विजयराघवगढ़ से पूर्व में विधायक रहे ध्रुव प्रताप सिंह कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनको उम्मीद थी कि उनको विजयराघवगढ़ से प्रत्याशी बनाया जाएगा लेकिन यहां से कांग्रेस ने नीरज सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है।

 

Exit mobile version