VIDEO Virat ka Totka विराट कोहली ने किया ये टोटका और आउट हो गया बल्लेबाज!!
IND vs SA Test Virat ka Totka भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन डीन एल्गर (Dean Elgar) और टोनी डी जोरजी (Tony De Zorzi) के बीच दूसरे विकेट के लिए साझेदारी जम ही रही थी। तब ही विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीच मैदान में एक टोटका कर दिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर भारतीय टीम को टोनी का विकेट मिला। विराट का ये उपाय सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसे क्रिकेट फैंस इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) से जोड़कर देख रहे हैं।
The moment Virat Kohli changed the bails and the wicket came two balls later. pic.twitter.com/FLtw3a1lC7
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 27, 2023
पारी में 245 रन बनाने के बाद भारत को मोहम्मद सिराज ने चौथे ओवर में एडन मार्करम (5 रन) का विकेट लिया। तीसरे नंबर पर उतरे टोनी डी जोरजी क्रीज पर टिक गए। एल्गर के साथ दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप को देख विराट कोहली ने स्टंप्स की बेल्स बदले। कोहली ने जैसे ही बेल्स को बदला टोनी ने चौका जड़ दिया। फिर तीसरी गेंद पर बुमराह ने यशस्वी से हाथों कैच आउट करवा डाला। टोनी डी जोरजी 62 गेंदों का सामना कर 5 चौके की मदद से 28 रन बनाकर चलते बने