Video Viral : पाक में 13 साल की हिन्दू लड़की पर जुल्म की इंतहा, जिसने अगवा किया उसी से मौलवी ने जबरन कराई शादी
भारत में अल्पसंख्यकों की खराब स्थिति का इल्जाम लगाकर अक्सर विलाप करने वाले पाकिस्तान को अपने यहां अल्पसंख्यकों पर जुल्म, ज्यादती और सितम की तस्वीर नहीं दिखती।
पाकिस्तान में हिन्दुओं पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहां हिन्दुओं के जबरन धर्म परिवर्तन, हत्या और अगवा किए जाने की घटना हर दिन सामने आती हैं, फिर भी इमरान खान को कुछ नहीं दिखता।
पाकिस्तान में एक और हिन्दू लड़की को अगवा कर, उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है और उसे अपहरणकर्ता से ही शादी करने पर मजबूर किया गया है।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, कविता बाई नाम की 13 वर्षीय एक हिंदू लड़की को कथित तौर पर बहलानी जनजाति के एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया,
जिसके बाद बरेलवी धर्मगुरु मियां मिट्ठू ने जबरन उसका इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया और फिर उसके अपहरणकर्ता से शादी करवा दी। जबरन धर्म परिवर्तन समारोह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह घटना सिंध के काशमोर जिले के तंगवानी तालुका में हुई थी। समा टीवी के मुताबिक, लड़की को 8 मार्च को उसके घर से पांच लोगों ने अगवा कर लिया था। उसके पिता ने कहा कि पांच हथियारबंद लोग उनकी बेटी को अपने घर से एक सफेद वाहन में घसीट कर घर से उठा ले गए। हालांकि, इस मामले में एक एफआईआर दर्ज हुई है।
Ghotki, Sindh. A 13-year-old #Hindu girl named Kavita Bai was allegedly kidnapped by a man of Bahalkani tribe, forcibly converted to Islam by #Barelvi cleric Mian Mithoo, and then married off to her abductor. pic.twitter.com/c0Y8a91gB0
— SAMRI (@SAMRIReports) March 10, 2021
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि, लड़की कथिततौर पर बुधवार को एक अदालत में पेश हुई और दावा किया कि वह 18 वर्ष से अधिक उम्र की थी।
कोर्ट में उसके बयान के बाद उसे कशमोर से घोटकी में स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि उसने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि उसने अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ शादी की थी। उसने कोर्ट से सुरक्षा भी मांगी है।

