VIDEO Shri Ram फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में आग लगी या..? घटना संदिग्ध, दे रही सवालों को जन्म

Shri Ram फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में आग संदिग्ध, दे रही सवालों को जन्म

Shri Ram फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में आज सुबह ठीक आफिस खुलने से पहले आग संदिग्ध तमाम सवालों  सवालों को जन्म दे रही है। आग लगने का कारण फिलहाल संदिग्ध है। फाइनेंस कंपनी में बड़े स्तर पर प्राइवेट फाइनेंस होता है जिसमे अनेक लोगों के हिसाब किताब विशेष तौर पर वसूली के ऐसे तमाम कागजात भी हैं जिनको लेकर अक्सर प्रश्न चिन्ह लगते हैं।

आपको बता दें कि रंगनाथ थाना क्षेत्र क़े बरगवा स्थित श्री राम फाइननेस लिमिटेड कम्पनी क़े दफ्तर मे आज सुबह सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया बताया जा रहा कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। कम्पनी क़े कर्मचारियों ने  पुलिस और दमकल दस्ते क़ो सुचना दी लेकिन जब तक आग पूरे दफ्तर मे फैल चुकी थी जिससे कम्पनी के लगभग सारे दस्तावेज जल चुके थे व फर्नीचर भी जल गया दमकल दस्ते द्वारा कुछ देर मे आग पर काबू पा लिया गया। क्या इतनी महत्वपूर्ण कम्पनी में कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं रहता यह प्रश्न लोगों के मन मे उठना स्वाभाविक है।

दरअसल कम्पनी पर्सनल लोन से लेकर वाहनों के लिए लोगों को कर्ज मुहैया कराती है। अक्सर इन कर्जों की वसूली में हेरफेर की शिकायत लोगों के द्वारा होती रहती है। वसूली अर्थात क़िस्त जमा कर करने में विलंब पर भारी जुर्माना भी वसूलने का नियम लोगों को सूदखोरी से भी ज्यादा प्रताड़ित करता है इसके बाद वाहनों जो कर्ज नहीं पटा पाते उनके वाहनों को गुंडागर्दी के बल पर उठवाने के विवाद अक्सर पुलिस तक पहुंच जाते हैं।

वसूली एजेंट पैसे जमा करने में गड़बड़ी करें तो भी यह ठीकरा ग्राहकों पर ही फूटता है। इन सब के हिसाब किताब में लापरवाही एक दो साल की नहीं बल्कि कई कई वर्षों की होने की चर्चा भी है। इन सब मामलों के रिकार्ड कहीं इस आग का कारण तो नहीं यह चर्चा भी न सिर्फ कम्पनी के दफ्तर में सुनी जा रही है बल्कि लोगों को भी यह गले नहीं उतर रही आग लगने और उसमें रिकार्ड जलने का मामला बेहद गम्भीर है लिहाजा इसकी गम्भीरता से जांच होनी जरूरी है।

Exit mobile version