Site icon Yashbharat.com

थाटीपुर थाने के बाहर दो महिलाओं में मारपीट, वीडियो वायरल; पुलिस पर हमला कराने का आरोप

13 10 2026 women marpeet m

ग्वालियर। थाटीपुर थाने के बाहर दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला का दूसरी महिला से विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, राधा सैनी नाम की महिला थाटीपुर थाने के बाहर धरने पर बैठी थी। उसका आरोप था कि थाने में शिकायत देने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। इसी दौरान अंजलि पाराशर वहां पहुंच गई। दोनों महिलाओं के बीच पहले से विवाद चल रहा था। थाने के बाहर आमना-सामना होने पर दोनों के बीच मुंहवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर जूतम-पैजार हुई।

 

राधा सैनी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं की और बाद में उस पर हमला कराने के लिए अंजलि पाराशर को बुलाया। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

 

पुलिस कर रही विवाद की जांच

 

मामले में थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राधा सैनी ने थाने के बाहर धरना दिया था। उसे उसकी शिकायतों पर की गई कार्रवाई के संबंध में अवगत कराया गया है। दूसरी महिला के साथ उसका क्या विवाद है और झगड़ा किस बात पर हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Exit mobile version