छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की रील पर बवाल, धुरंधर के फिल्मी गाने पर डांस का वीडियो वायरल

छिंदवाड़ा। नववर्ष के मौके पर छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय परिसर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सरकारी दफ्तरों में अनुशासन और मर्यादा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय की पार्किंग में करीब 34 कर्मचारियों ने फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘रहमान डकैत की एंट्री’ पर डांस करते हुए एक रील बनाई। इस रील में 12 पुरुष और 22 महिला कर्मचारी नजर आ रहे हैं।

1 मिनट 20 सेकंड की रील हुई वायरल

जानकारी के अनुसार यह वीडियो करीब 1 मिनट 20 सेकंड का है, जिसे कलेक्टर कार्यालय परिसर की पार्किंग में शूट किया गया। वीडियो में कार्यालय के कुछ प्रमुख और जिम्मेदार पदों पर कार्यरत कर्मचारी भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह रील चर्चा का विषय बन गई।

नववर्ष की बधाई के दौरान बनाई गई रील

रील में शामिल कुछ कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह वीडियो नए साल की बधाई देने के दौरान बनाया गया था। कर्मचारियों के अनुसार, लंच टाइम के बाद सभी लोग पार्किंग में एकत्र हुए और आपसी खुशी के माहौल में यह रील शूट की गई।

सरकारी दफ्तर में मनोरंजन पर उठे सवाल

हालांकि, इस घटना के बाद बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या शासकीय कार्यालय परिसर इस तरह की मनोरंजन गतिविधियों के लिए उपयुक्त है? सरकारी दफ्तरों में कार्य समय, अनुशासन और आचार संहिता को लेकर स्पष्ट नियम होते हैं। ऐसे में कार्यालय परिसर में फिल्मी गाने पर डांस कर रील बनाना इन नियमों के उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है।

प्रशासन की चुप्पी, सोशल मीडिया पर बहस तेज

फिलहाल इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग इसे कर्मचारियों की निजी खुशी का मामला बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे सरकारी मर्यादा के खिलाफ मानते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद जिला प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या किसी प्रकार की जांच या कार्रवाई की जाती

Exit mobile version