Site icon Yashbharat.com

VIDEO: हैदराबाद की ऐतिहासिक इमारत ‘चारमीनार’ क्षतिग्रस्त, एक हिस्सा टूटकर गिरा

न्‍यूज डेस्‍क। तेलंगाना के हैदराबाद की ऐतिहासिक इमारत चारमीनार का एक हिस्सा बुधवार की रात टूटकर गिर गया है। 428 साल पुरानी इस इमारत के हिस्से के गिरने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इमारत का एक हिस्सा गिरने से किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।



इमारत का हिस्सा गिरते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसके बाद पुलिस को घेराबंदी करनी पड़ी। यहां आसपास कई दुकाने हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने इसके पीछे का कारण शहर में हुई बेमौसम बारिश को बताया है। इससे पहले इमारत का एक अन्य हिस्सा भी टूटकर गिर चुका है। जिससे इसकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां दुनियाभर के पर्यटक रोजाना आते हैं। देश-विदेश में इसी इमारत ने हैदराबाद की एक अलग पहचान बनाई है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में हैदराबाद के पुरातत्व विभाग ने चारमीनार की मरम्मद कराई है। लगातार इमारत को नुकसान पहुंच रहा है। चारमीनार का निर्माण साल 1591 में कुतब शाही साम्राज्य के पांचवे शासक सुल्तान मुहम्मद कुली कुतब शाह ने कराया था। ये इमारत 160 फीट ऊंची है।

Exit mobile version