Site icon Yashbharat.com

Video : लॉकडाउन में डॉग अपने मालिक के साथ खेल रहा मजेदार गेम

dog

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कहर से देश और दुनिया के दर्जनों देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोग अपने घरों में बंद हैं। इसके साथ ही पालतू जानवर जैसे डॉग्स और कैट्स भी घरों में बंद हैं। इस मौके पर पालतू जानवर खूब मस्ती कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए गए हैं, जिनमें डॉग्स और कैट्स को मस्ती करते देखा जा रहा है।

इसी कड़ी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि एक पालतू डॉग अपने मालिक के साथ गेम खेल रहा है। इस गेम में दोनों एक टेबल की दोनों तरफ बैठे हैं और एक बाउल को एक दूसरे को दे रहे हैं।

इस वीडियो को ह्यूमर एंड एनिमल्स ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- इसे लो, ये मेरा नहीं है। इसके साथ ही एक अन्य वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें डॉग वॉलीवाल खेलते हुए नज़र आ रहा है।

9 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 5 लाख अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को अब तक 52 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है और 10 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है। जबकि 238 लोगों ने कमेंट्स किए हैं, जिसमें उन्होंने डॉग की खूब तारीफ की है।

एक यूज़र माइक ने लिखा है- शायद डॉग कहना चाह रहा है, मुझे खाली बाउल मत दो। एक अन्य यूज़र रीमा ने लिखा है-खाली क्यों दे रहे हो, उसमें खाने के लिए भी कुछ दो। एक और अन्य यूज़र ने लिखा है- जब आप एयर हॉकी खेलना चाहते हैं और आपके पास खेलने के लिए टेबल न हो।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस से आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। इस वायरस से अब तक 88 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमित संख्या 15 लाख से अधिक हो चुकी है। जबकि भारत में भी इस वायरस से अब तक 57 सौ से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Exit mobile version