VIDEO: बड़ी खबर, रीवा से भोपाल जा रही बस पलटी 2 दर्जन यात्री गम्भीर
कटनी। देर रात समीपी ग्राम देवगांव रीवा से भोपाल जा रही एक चार्टर्ड बस पलटने से इसमे सवार करीब 3 दर्जन यात्री घायल हो गए ।
https://youtu.be/VUCX9ce9meA
इनमे से 2 दर्जन यात्रियों की हालत गम्भीर है। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है सभी घायलों को जिला चिकित्सालय कटनी में भर्ती कराया गया है।
कुछ को निजी अस्पताल में भी इलाज हेतु भेजा गया है जबकि करीब 5 यात्रियों को जबलपुर रिफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे एक लग्जरी चार्टड बस रीवा से भोपाल जा रही थी तेज गति से भागती बस कटनी दमोह मार्ग पर ग्राम देवगांव के पास पलट गई।
बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। लगभग सभी य्यात्री घायल थे। तेज आवाज के बाद समीप गांव के लोग दौड़ कर घटना स्थल पहुंचे राहगीरों ओर गांव वालों की मदद से पलटी बस से किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाला गया।
इस बीच 108 एम्बुलेंस तथा रीठी औऱ कुठला पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को कटनी अस्पताल भिजवाया गया।
बस कैसे पलटी इसका सही सही पता तो नहीं चल सका लेकिन बताया गया कि सड़क पर जानवरों के बैठे होने से हादसा घटित हुआ। इस घटना में एक मासूम बच्ची की हालत गम्भीर है।