Site icon Yashbharat.com

Video: बागी 16 विधायकों ने स्पीकर को पत्र लिख कर इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया

15 03 2020 congress mla in bangluru 5414937 9595357

भोपाल। मध्यप्रदेश में कल जहां कमलनाथ सरकार को फ्लोरटेस्ट से गुजरना है वहीं बेंगलुरु में रह रहे कांग्रेस के 16 विधायकों ने स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति को पत्र लिख कर इस्तीफे स्वीकार करने का आग्रह किया है।

इन सभी विधायकों ने कहा है कि मध्यप्रदेश में फिलहाल ऐसे हालात नहीं है कि विधायक स्वयं उपस्थित होकर इस्तीफे दे सकें। विधायकों ने लिखा है कि जिस तरह 6 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार किये गए ठीक उसी तरह उनके भी इस्तीफे स्वीकार कर लिए जाएं।

पत्र लिखने वाले विधायको में गिरिराज दंडोतिया, मनोज चौधरी, ओपीएस भदौरिया, रक्षा संतराम सरोनिया, सुरेश धाकड़, राज्यवर्धन सिंह प्रेम सिंह, बिसाहू लाल सिंह, हरदीप सिंह डंग, जसमन्त सिंह जाटव, मुन्ना लाल गोयल, रघुराज सिंह कसाना, एंडल सिंह कसाना, शामिल हैं।

ये वही 22 विधायकों में शामिल है जो सिंधिया समर्थक हैं इन्ही में से 6 मंत्रियों को पहले मंत्रिपद से बर्खास्त कर सदस्यता से त्यागपत्र भी मंजूर कर लिया गया है।

Exit mobile version