Site icon Yashbharat.com

Video: प्रियंका गांधी के साथ फोटो खिंचवाने वाले कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को लड़कियों ने पीटा, जानिए पूरा मामला

01 11 2020 congress leader

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। जालौन जिले के कांग्रेस अध्यक्ष अनुज मिश्रा की रविवार दोपहर सगी बहनों ने चप्पलों से पिटाई कर दी।

अनुज मिश्रा पर छेड़खानी का आरोप लगा है। अनुज मिश्री की पिटाई का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अनुज मिश्रा के कारण कांग्रेस की थू थू इसलिए भी हो रही है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट की थी। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम उरई शहर कोतवाली के स्टेशन रोड का है।

 

यहां रविवार दोपहर दो बहनें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की चप्पलों से पिटाई करती नजर आई। लड़कियों का आरोप है कि कांग्रेस नेता उन्हें करीब 1 महीने से परेशान कर रहा था। नेता ने कहीं से उनका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उस पर अश्लील मैसेज भेज रहा था। दोनों लड़कियों ने कई बार उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह मानी, तो अब यह कदम उठाना पड़ा।

 

रविवार को दोनों बहनें स्टेशन रोड पर जा रही थीं, तभी अनुज मिश्रा भी वहां पहुंचा और छींटाकशी करने लगा। सबक सिखाने के लिए दोनों ने टी-शर्ट की कॉलर पकड़कर पहले घसीटा और फिर ताबड़तोड़ चप्पलें बरसाना शुरू कर दिया। यह माजरा देख वहां भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल पर वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। एसपी डॉ. यशवीर सिह ने बताया कि मामले संवेदनशीलता से लेते हुए जरीरी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version