Site icon Yashbharat.com

VIDEO: पत्रकार को जिंदा जलाने का मामला, कलमकारों में जबर्दस्त आक्रोश, पन्ना में भूख हड़ताल शुरू, दमोह में ज्ञापन सौंपा

dead body 19 06 2019 m

शाहगढ़ में पत्रकार को जिंदा जलाने के खिलाफ समूचे बुंदेलखंड में जबरदस्त आक्रोष है। सागर, दमोह, गढ़ाकोटा, बंडा, राहतगढ़ में पत्रकारो ने सौंपे ज्ञापन तो पन्ना में पत्रकारों की भूख हड़ताल शुरू हो गई है। मामले में शाहगढ़ टीआई को लाइन अटैच किया गया है। इधर  दमोह के पत्रकारों ने कलेक्टर एसपी को ज्ञापन सौंपा है। 

दमोह। सागर जिले के शाहगढ़ में पत्रकार चक्रेश जैन को पहले एससी एसटी एक्ट में फसाने तथा बाद में कंप्रोमाइज के नाम पर बुलाकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिए जाने के घटनाक्रम ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

घटना के विरोध में समूचे प्रदेश के पत्रकारों में नाराजगी के साथ आक्रोश बना हुआ है। इधर इस घटनाक्रम में शाहगढ़ पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद सागर एसपी अमित सांघी ने शाहगढ़ थाना प्रभारी जाहिद खान को लाइन अटैच कर दिया है।

दमोह जिले के पत्रकारों ने आज मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित कार्यवाही की मांग की है कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

दमोह में जिला पत्रकार संघ के आव्हान पर पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट तथा एसपी ऑफिस पहुंचकर 3 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर तरुण राठी को दिए गए ज्ञापन के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार सुनील गौतम ने समस्त पत्रकारों की तरफ से ज्ञापन का वाचन करते हुए शाहगढ़ में पत्रकार चक्रेश जैन के साथ हुई घटना की जानकारी दी।

ज्ञापन में मुख्य मंत्री से मांग की गई है कि घटना के आरोपी जनपद के सहायक ग्रामीण विस्तार अधिकारी अमन चौधरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। चक्रेश जैन के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

कलेक्ट्रेट कार्यालय से ज्ञापन के बाद सभी पत्रकार साथी एसपी ऑफिस पहुंचे जहां एडिशनल एसपी विवेक लाल को 3 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया तथा प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा मामले को लेकर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की मांग की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में जागरूक पत्रकार जनों की मौजूदगी रही।

Exit mobile version