katni

VIDEO: धारा 370 समाप्ति का विधेयक पास होते ही KATNI में भाजपा ने मनाया जश्न

कटनी। कश्मीर से धारा 370 समाप्त होने वाले विधेयक के लोकसभा में पास होते ही भाजपा नेताओं ने जश्न मनाया। देर शाम जिला भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुये भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां कमल दिवाली मनाई साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की।

IMG 20190806 WA0042

इसी तरह भाजपा के सभी 13 मंडलों में भी भाजपा नेताओं ने धारा 370 समाप्त होने के विधेयक पास होने पर खुशी जताई। जिला कार्यालय में महिला मोर्चा सहित भाजपा के जिला पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा के कार्यक्रतयाओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

IMG 20190806 WA0048

20190806 194621

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्य्क्ष भावना सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण भारत सचमुच कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक हुआ। जिला उपाध्यक्ष अर्पित पोद्दार ने कहा कि भाजपा कांग्रेस ने 70 सालों से कश्मीरी भाइयों को गुमराह रखा। नीरा सेठिया ने कहा कि आज हर भारतवासी का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। प्रीति खरे ने कहा कि हम सभी भारतवासी आज एक देश एक संविधान में शामिल हुई यह गौरव का क्षण है। पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष ऋषि राम पटैल, ग्रामीण अध्यक्ष रामू साहू ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को धन्यवाद देते हुये कहा कि आज भारत देश के हर नागरिक को गौरव महसूस हो रहा है।

IMG 20190806 WA0051

जिला कार्यालय में कमल दीपक से पूरे दफ्तर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां अखंड भारत की सुंदर आकृति भी बनाई गई थी। इस अवसर पर हरिशंकर गर्ग (जिला महामंत्री) महिला मोर्चा अध्यक्ष भावना सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष रामू साहू, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ऋषि राम पटैल, जिला उपाध्यक्ष अर्पित पोद्दार, नीरा सेठिया, प्रीति खरे, आर के खरे, श्याम निषाद, हरिशंकर गर्ग(जिला महामंत्री,श्याम निषाद(नगर महामंत्री) यश झामनानी,लक्की निषाद, रूद्र श्रीवास, मंजीत तिवारी, ओजस्व पटेल, वंश गौर, संस्कार जैन,साहिल यादव, प्रथम जैन, मयंक रैकवार, कृष्णा सेठिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

घण्टाघर में मना जश्न

IMG 20190806 WA0023

केंद्र सरकार द्वार जम्मू काश्मीर में धारा 370 हटाने पर नगर भाजपा द्वारा आज घंटाघर में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया गया कार्यक्रम में उद्बोधन पूर्व जिलाध्यक्ष नगर प्रभारी रामचंद्र तिवारी, जिला सदस्यता प्रभारी शशांक श्रीवास्तव महापौर, जिला उपाध्यक्ष गीता गुप्ता ने एवं आभार संतोष जायसवाल तथा कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष रामरतन पायल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीमा जैन सोगानी भावना सिंह रुक्मणी बर्मन किरण जैन प्रीति सूरी अर्चना कंदेले प्रीति खरे नंदू बसरानी सुरेश रोचलानी ऋषि राम पटेल अभिषेक ताम्रकार मिट्ठू लाल जैन ललित जयसवाल अवकाश जयसवाल केके सरावगी मनोज नौगरहिया अभिनंदन सरावगी संदीप गुप्ता नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा शिवम शर्मा महामंत्री नगर युवा मोर्चा संतराम गुप्ता यज्ञदत्त मिश्रा विशेष वर्मा विनय द्विवेदी कमलेश चौधरी शिवा चौधरी भरत चंदानी संतोश जयसवाल मनोज गोस्वामी शशिकांत तिवारी जोधाराम राजू तिवारी रूद्र आशीष सोनी श्रीवास मनजीत तिवारी संगीता जयसवाल विशंभर गुप्ता सौरभ अग्रवाल शिवम शर्मा विवेक गुप्ता ओम प्रभा पवन शर्मा अनिल खरेरामनाथ अहिरवार रविंद्र मिश्रा निर्मला रानी कमलकांत राठौर गोपी निगम मनजीत तिवारी सत्या खरे नरेश कुमार परमानंद चौबे कमलकांत राठौर निर्मल असरानी विशंभर गुप्ता विनय द्विवेदी आदि नगर भाजपा सदस्यों की उपस्थिति रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply