Site icon Yashbharat.com

LIVE VIDEO: डुमना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं से मिले अमित शाह, भेड़ाघाट रवाना

IMG 20180612 WA0027

जबलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जबलपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।

अमित शाह डुमना एयरपोर्ट पर चंद मिनट कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद सीधे भेड़ाघाट में बैठक के लिए रवाना हो गए। भेड़ाघाट में नर्मदा पूजन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव प्रबंध समिति और कोर कमेटी की बैठक लेंगे। अमित शाह के स्वागत के लिये

उत्साहित कार्यक्रताओ की धक्कामुक्की मंच पर दिखी एक बड़ी माला से श्री शाह का स्वागत किया गया।

भेडाघाट में 7 घंटे तक बैठक लेने के बाद अमित शाह शहर की दो हस्तियों से मुलाकात करने जाएंगे। उसके बाद शाम को वापस लौट जाएंगे। भेड़ाघाट में आयोजित बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी।

Exit mobile version